{"_id":"56f58bc14f1c1b2703f14f29","slug":"hindoo-muslim-unity","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू और मुसलमानों की एकता पर जोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू और मुसलमानों की एकता पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
बस्ती सम्मेलन को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि।
- फोटो : रमेश मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता जफरयाब जीलानी ने कहा कि हिंदू, मुसलमान एक जुट रहें तो कोई भी व्यक्ति समाज में दंगा फैलाने या जहर घोलने में कामयाब नहीं हो सकता। कुछ लोगों का मकसद लोगों को बांटकर अपनी सियासत चमकाना है। ऐसी ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है। जब हिन्दू-मुसलमान एकजुट हो गए तो अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा।
वे खैर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित ‘संयुक्त समाज में हमारी भूमिका’ विषयक सेमिनार को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। जफरयाब जीलानी ने कहा कि भारत में अनेक संस्कृति, धर्म और सभ्यताएं रची बसी हैं। हमें सबका आदर करना होगा। कबीलों से लेकर अब तक एक लंबा दौर गुजरा है और हर दौर में मुसलमान अपने सच्चे ईमान की ताकत पर खरा उतरा। मुसलमान पर सवाल उठाकर संदेह पैदा करना चिंताजनक है। इस कौम ने अनेक बार देश के लिए हर मोर्चे पर अपनी वफादारी साबित की है। कहा कि सूबे की सपा
सरकार अल्पसंख्यकों के लिए अच्छे काम कर रही है। जो काम अधूरे हैं, वे भी पूरे होंगे। संकेत दिया कि लोग किसी के बहकावे में न आएं।
राष्ट्रीय एकीकरण परिषद के उपाध्यक्ष आबिद रजा खान ने सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्ता हमारा से अपनी बात शुरू की और कहा कि कुछ लोग फर्जी राष्ट्रवाद की बात कहकर दिलों में दूरी बनाना चाहते हैं। महिला बाल विकास बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष मो. कमर आलम ने कौमी एकता पर जोर देते हुए कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व हर युग में रहे हैं। फिरकापरस्त ताकतें अपने मंसूबे में सफल न होने पाएं, इसके लिए हिन्दू-मुसलमान सबको साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद उपाध्यक्ष एवं सेमिनार के आयोजक सिद्धार्थ सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि विकास के लिए अमन का होना बेहद जरूरी है। इस मौके पर मौलाना इदरीस बस्वती, कारी जमील अहमद निजामी, इसार मिया, मौलाना उम्मीद अली, सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, नगर अध्यक्ष मो. अहमद सज्जू, निजामुद्दीन, तफज्जुल हुसेन, मास्टर इम्तियाज अहमद, अजीत सिंह, मो. स्वालेह, मो. शाद अहमद, मो. अकरम, डॉ. अजीज आलम, इबादुलहक, जावेद निजामी, अकबर अली, जमील अहमद, राजू सिंह, राघवेंद्र सिंह, राणा सिंह, रंगीले सिंह, राजेश यादव, हमीद प्रधान, अली अहमद के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन अयाज अहमद ने किया।