फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Highway closed till Ayodhya...diversion of route increased traffic problems

Basti News: अयोध्या तक हाईवे बंद...रास्ता बदलकर आवागमन से बढ़ी परेशानी

Mon, 21 Jul 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 21 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Highway closed till Ayodhya...diversion of route increased traffic problems
बस्ती। अयोध्या की तरह बस्ती से घघौआ तक हाईवे भी आम आवागमन के लिए बंद हो गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग के साथ पुलिस पिकेट मुस्तैद है। आसपास के कस्बों और गांवों के लोग भी हाईवे पर आवागमन नहीं कर पा रहे हैं। इमरजेंसी में तमाम तरह के कार्य गिनाने के बाद भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। इससे आमजन की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

रविवार को बस्ती से हर्रैया के बीच चार पहिया वाहन एवं बाइक सवार लोगों को आने-जाने की सहूलियत दी गई लेकिन हर्रैया से आगे नहीं जाने दिया गया। कांवड़ियों का जत्था अयोध्या से हर्रैया तक बढ़ चुका है। सोमवार तक इनका हुजूम बस्ती में भी पहुंच जाएगा। इसलिए हाईवे पूरी तरह लॉक हो जाएगा। शाम पांच बजे के बाद सभी वाहनों को अयोध्या की तरफ जाने से रोक दिया गया।
विज्ञापन

फुटहिया पर अपनी कार से पहुंचे मदन मुरारी आठ किमी दूर अपने गांव नचना जाने के लिए पुलिस टीम से अनुरोध करते नजर आए। आखिरकार, उन्हें कलवारी मार्ग से होकर जाना पड़ा। इसी तरह महमूदपुर, कटया, रेहरवा, बांसापार, बढ़नी, गोटवा, तिलकपुर, कटरी, सेंठा, कप्तानगंज, महुआ लखनपुर, रमवापुर, गड़ढा गौतम समेत बस्ती सदर और कप्तानगंज ब्लॉक के गांवों के लोग मुख्यालय आने-जाने में सांसत झेल रहे हैं। कप्तानगंज के मनोज कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान वे गनेशपुर या नगर बाजार होकर बस्ती पहुंचते हैं। पुलिस वाले आवश्यक कार्य पड़ने पर भी हाईवे के रास्ते नहीं जाने देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed