फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Heatwave and heat increase the number of patients, with 60 percent of children suffering from diarrhea.

Basti News: लू और गर्मी से बढ़े मरीज, 60 प्रतिशत बच्चे डायरिया से पीड़ित

Tue, 02 Jun 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Heatwave and heat increase the number of patients, with 60 percent of children suffering from diarrhea.
बस्ती। भीषण गर्मी और लू की वजह से बीमारियों ने पैर पसार दिए हैं। रोजाना हजार के करीब मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इसमें करीब 60 प्रतिशत मरीज डायरिया से पीड़ित हैं। उन्हें भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि 30 बेड की इमरजेंसी में अधिकांश बेड उल्टी, दस्त और पेट दर्द से पीड़ित मरीजों से भरे पड़े हैं। वहीं, बच्चों के चिल्ड्रेन वार्ड और पीआईसीयू में भी पीड़ितों को भर्ती किया जा रहा है। जनपद का पारा बीते एक पखवाड़े से उतर और चढ़ रहा है। इससे वायरल संक्रमण संबंधित बीमारियां तेजी से लोगों को जकड़ रही हैं। वर्तमान में दिन में तेज धूप के साथ ही लू भी चल रही है। इसका असर देर रात तक बना रहता है। भीषण गर्मी और खानपान में लापरवाही के कारण लोगों की तबीयत खराब हो रही है। हाजमा भी गड़बड़ा जा रहा है। बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्ग और महिलाएं सभी पेट दर्द, उल्टी और दस्त के शिकार हो रहे हैं। फिजीशियन डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि रोजाना फूड पॉइजनिंग के मरीज आ रहे हैं। इनमें उल्टी, पेट दर्द और डायरिया जैसे लक्षण मिल रहे हैं, जो मरीज सामान्य होते हैं उनका इलाज कर घर भेज दिया जाता है लेकिन जो गंभीर होते हैं उन्हें भर्ती कर दिया जाता है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय सिंह ने बताया कि ओपीडी में भी इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। 60 प्रतिशत बच्चे डायरिया जैसे लक्षणों के आ रहे हैं। बताया कि गर्मी के दिनों में खानपान में असंतुलन की वजह से बीमारियां बढ़ रही हैं। बचाव जरूरी है। वहीं, बच्चों की संख्या बढ़ने से चिल्ड्रेन वार्ड फुल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 बेड पर 35 मरीज भर्ती किए गए हैं। पीआईसीयू में भी 8 बच्चे भर्ती हैं। इसमें फीवर वाले बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed