{"_id":"640a1481056881bd250aa4d6","slug":"health-problem-in-holi-basti-news-c-7-1-79298-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइव : उल्टी दस्त से पीड़ित और नशे से बेहोशी के हालत में अस्पताल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइव : उल्टी दस्त से पीड़ित और नशे से बेहोशी के हालत में अस्पताल पहुंचे
Thu, 09 Mar 2023 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 09 Mar 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर में मरीज देखते चिकित्सक। संवाद
बस्ती। होली के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में मरीजों का तांता लगा रहा। दोपहर 12 बजे तक हुई ओपीडी में 514 मरीज देखे जा चुके थे। ओपीडी में सर्दी जुकाम, पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही, जबकि होली पर ट्राॅमा सेंटर में उल्टी दस्त और नशे की हालत में पहुंचने वाले मरीज अधिक रहे। होली के बाद महानगर लौटने वाले प्रवासियों की संख्या में भी वृद्धि देखने को मिली। दिल्ली और मुंबई जाने वाली (अप) ट्रेनों में बैठने के लिए मारामारी दिखी, जबकि डाउन (आने वाली) ट्रेनों में यात्रियों की संख्या 60-90 तक रही।
वहीं रोडवेज डिपो परिसर से यात्रियों की भीड़ नदारद रही। प्रस्तुत है बृहस्पतिवार को रोडवेज, रेलवे, जिला अस्पताल की लाइव रिपोर्ट-
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पूर्वाह्न 11.15 बजे रोडवेज में छाया रहा सन्नाटा
- होली के दूसरे दिन जिले से घरों को रवाना होने वाले यात्रियों की संख्या रोडवेज परिसर में सामान्य से काफी कम दिखी। अधिकतर बसें यात्रियों के इंतजार में खड़ी रहीं। गोरखपुर व सिद्धार्थनगर की ओर से आने वाली बसें यात्रियों से खचाखच भरी दिखीं। एआरएम आयुष भटनागर डिपो परिसर में घूम-घूमकर सवारियों को बसों में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना करते दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि अभी यात्रियों की संख्या कम है। बृहस्पतिवार शाम से यात्रियों की संख्या में इजाफा होने का अनुमान है।
लखनऊ, कानपुर, दिल्ली के लिए 12 मार्च तक स्पेशल सेवा संचालित की जाएगी। प्रतिदिन यात्रियों की संख्या के आधार पर चार से छह बसें दिल्ली तक भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दोपहर 12.00 बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी
उल्टी दस्त और शराब के सेवन से बीमारों की संख्या बढ़ी
होली पर आपात स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी वार्ड और डॉक्टर ऑनकॉल की व्यवस्था की गई थी। डॉक्टरों के अनुसार होली के दिन स्थिति सामान्य रही। बृहस्पतिवार को वार्ड में भर्ती ज्यादातर मरीज उल्टी दस्त और अधिक शराब सेवन से बीमार हुए ही मिले। नर्सें उनका इलाज करतीं दिखीं। उन्होंने बताया कि फूड प्वाइजनिंग और शराब से बेहोशी वाले मरीज ही होली पर ट्राॅमा में आए। ज्यादातर मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। बृहस्पतिवार को वार्डों में करीब छह मरीज भर्ती मिले।
बुधवार सुबह से बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक ट्राॅमा में 75 से अधिक मरीज देखे जा चुके थे। एसआईसी डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि सामान्य दिनों की अपेक्षा होली पर ट्राॅमा सेंटर में मरीजों की संख्या में कुछ अधिक रही। उन्होंने बताया कि अधिकतर मरीज उल्टी दस्त और शराब सेवन से बेहोशी की हालत में आए हैं। उनका उपचार करके वार्डों में शिफ्ट किया गया।
एसआईसी ने बताया कि होली पर आंख व स्किन का कोई गंभीर मामला नहीं आया। सामान्य दिनों में 70 मरीज ट्राॅमा में आते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अस्पताल चौराहे पर लगा जाम, दो एंबुलेंस फंसी
अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या में बृहस्पतिवार को इजाफे के कारण अस्पताल चौराहे पर लंबा जाम लग गया। 12.15 पर मेडिकल कॉलेज रोड और 12.17 पर रोडवेज की ओर से आ रही एंबुलेंस जाम में फंस गई। चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए कोई यामायाम पुलिसकर्मी या गार्ड नहीं दिखा, तो स्थानीय लोगों ने रोड खाली कराना शुरू कर दिया। काफी जद्दोजहद के बाद एक एंबुलेंस 12.35 और दूसरी 12.39 बजे जिला अस्पताल में परिसर में दाखिल हो पाई। तब तक दोनों में पड़े मरीज दर्द से कराहते रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
12.55 पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची मथुरा छपरा
- मथुरा से चलकर छपरा तक जाने वाली गाड़ी संख्या 22531 अपराह्न 12.55 बजे प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। इससे 90 यात्री उतरे। कटिहार से अमृतसर तक जाने वाली गाड़ी संख्या 15707 बस्ती स्टेशन पर 1.28 बजे पहुंचती है। इस ट्रेन से लखनऊ, कानपुर, दिल्ली आदि जगहों जाने वाले यात्री 12.00 बजे से ही प्लेटफार्म पर पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। दिल्ली जाने वाले प्रीतम ने बताया कि ट्रेन में भीड़ बहुत होगी इसलिए 12 बजे ही स्टेशन पहुंच गया हूं। सामान्य दिनों की अपेक्षा बृहस्पतिवार दोपहर स्टेशन पर यात्रियों की अधिक भीड़ देखने को मिल।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विकास पाठक