फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Health of juvenile delinquents was checked...skills shown in the competition

Basti News: बाल अपचारियों की जांची सेहत...प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

Sun, 17 Aug 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 17 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Health of juvenile delinquents was checked...skills shown in the competition
बस्ती। शहर के पचपेड़िया रोड स्थित बाल संप्रेक्षण गृह (किशोर) में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यहां 60 से अधिक बाल अपचारियों की सेहत की जांच की गई। सभी स्वस्थ पाए गए। जांच के बाद सभी में निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव निगम के निर्देशन में डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जेपी चौधरी, एलटी आलम के साथ बाल संप्रेक्षण गृह में पहुंचे। क्रमवार भी बाल अपचारियों की सेहत जांची गई। बताया गया कि यह जांच विशेष निर्देश पर हुई। हालांकि किसी भी बाल अपचारी में कोई गंभीर लक्षण नहीं पाए गए। एहतियातन सभी में दवाएं वितरित की गई। कैंप के समापन के बाद सभी बाल अपचारियों में मैत्रीपूर्ण कई खेल प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें सभी बाल अपचारियों ने हिस्सा लेकर अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता के विजेताओं प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले बाल अपचारियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बाल संपेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक अविनाश पटेल मय टीम मौजूद रहे। वहीं समापन अवसर पर टीम को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed