{"_id":"6870221a736701fa1d08c702","slug":"health-department-will-organize-medical-camps-on-kanwar-route-basti-news-c-207-1-bst1005-139865-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कांवड़ मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग लगाएगा चिकित्सा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कांवड़ मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग लगाएगा चिकित्सा शिविर
Fri, 11 Jul 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में 18 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। शिव भक्तों की सेवा में डॉक्टर और कर्मी लगाए जाएंगे। शिविर में जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके लिए एडी हेल्थ डॉ. रामानंद ने सीएमओ को फरमान जारी किया है।
कांंवड़ यात्रा पर स्वास्थ्य विभाग घघौवा से भद्रेश्वरनाथ शिव मंदिर तक चिकित्सा कैंप लगाएगा। कैंप के लिए पर्याप्त जीवन रक्षक दवाओं की मांग की गई है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने एडी हेल्थ बस्ती मंडल को पत्र लिख कहा है कि कांवड़ शिव भक्तों के स्वास्थ्य संबंधी देख-भाल के लिए जनपद में कांवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में चिकित्सा शिविर स्थापित होंगे। मार्ग पर लगने वाले शिविर के लिए पर्याप्त दवाओं का इंतजाम कर लिया गया है।
सीएचसी विक्रमजोत, हर्रैया, कप्तानगंज, मरवटिया में एंटी स्नेक वेनम, एंटी रेबीज वैक्सीन, जिंक टेबलेट, ओआरएस, डायरिया रोधी औषधियां की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। सीएमओ ने इस बाबत एडी हेल्थ को पत्र के जरिये जानकारी भेज दी है। संवाद