फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Health and Water Corporation teams visited Baghapar village

Basti News: बाघापार गांव का स्वास्थ्य एवं जल निगम की टीमों ने किया दौरा

Sun, 15 Jun 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 15 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Health and Water Corporation teams visited Baghapar village
बस्ती। डायरिया की चपेट में आए बनकटी ब्लॉक के बाघापार गांव का शनिवार को जल निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दौरा किया। टीमों ने लोगों को पानी उबाल कर पीने तथा घरों में साफ सफाई रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

बनकटी संवाद के अनुसार शुक्रवार को बाघा पार गांव में एक दर्जन से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इनमें 13 वर्षीय मीनाक्षी, 38 वर्षीय वंदना, 55 वर्षीय बालकृष्ण शुक्ल, 42 वर्षीय गुंजन शुक्ला व 16 वर्षीय शिवांगी, 33 वर्षीय वीरेंद्र शुक्ल, 50 वर्षीय गंगा शरण, 60 वर्षीय विंध्यवासिनी, 75 वर्षीय अर्जुन शुक्ल, 18 वर्षीय निखिल, 45 वर्षीय फूल कुमारी, 9 वर्षीय अशकंद्ध, 6 वर्षीय सृष्टि, 30 वर्षीय शांति आदि लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद शनिवार को सायं सभी को घर भेज दिया गया। डायरिया की चपेट में आये 9 वर्षीय अशकंद्ध की हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

डायरिया से पीड़ित अर्जुन प्रसाद शुक्ल ने बताया कि ओवरहेड टैंक का पानी दूषित होने से गांव के लोगों में यह बीमारी फैली है क्योंकि इस ओवर हेड टैंक में पानी पहले से जमा था अभी दो-चार दिन पहले ही इसे ही चालू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के जेई उपहार गुप्ता की टीम ने हैंडपंप, ओवरहेड टैंक के पानी का सैंपल लिया। एडिशनल सीएमओ एके चौधरी एवं चिकित्सा प्रभारी डाॅ. राजेश कुमार की टीम ने मरीजों का हाल जाना तथा जरूरत की दवाएं वितरित कर पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी।

चिकित्सा प्रभारी डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि भर्ती मरीजों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि गांव में करीब हर घर में एक-दो लोगों में डायरिया के लक्षण हैं उन्हें दवा देने के साथ-साथ , पानी उबाल कर पीने, उल्टी-दस्त की जरूरी दवाएं व ओआरएस पाउडर दिया गया है, तथा पानी की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed