फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Head injury complicates the mystery of trailer driver's death

Basti News: सिर में चोट ने उलझाई ट्रेलर चालक की मौत की गुत्थी

Sun, 07 Jul 2024 08:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 07 Jul 2024 08:40 PM IST
विज्ञापन
Head injury complicates the mystery of trailer driver's death
खैरी ओझा गांव के पास पेड़ से लटका मिला था शव
विज्ञापन

राजस्थान के बड़मेर जिले का रहने वाला था चनड़ा राम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के खैरी ओझा गांव के पास पेड़ से लटका मिला ट्रेलर चालक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि उसकी मौत फंदे से लटकने के कारण ही हुई है। मगर, सिर में चोट आने से गुत्थी उलझ गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने की बात कह रही है। उसके शव को रिश्ते के चाचा ने लेकर अंतिम संस्कार कर दिया। प्लांट के अधिकारी मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान प्रांत के बाड़मेर जिले के भियाड़ थाना क्षेत्र के उण्डू गांव निवासी चनड़ा राम पुत्र कौशल राम हर्रैया क्षेत्र के खैरी ओझा गांव के सटे मेघा कंपनी के प्लांट में ट्रेलर चलाता था। उसके साथ उसके इलाके के कई और लोग भी काम करते थे। शुक्रवार की सुबह सात बजे हर्रैया क्षेत्र के खैरी ओझा गांव के पास ग्रामीणों ने पेड़ से लटका शव देखा। कुछ ही देर में आसपास के लोगो के साथ प्लांट के कर्मचारी भी शव के पास पहुंचे। उनमें से कई साथियों ने चनड़ा राम (23) के रूप में शव की पहचान की थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। सूत्रों की मानें तो 29 जून को उसने ट्रेलर लेकर प्लांट में इंट्री की थी। ट्रेलर पीछे के रास्ते से निकालकर पगडंडी पर खड़ा किया था। घटना को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed