फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   He raised his voice Lekpalon

लेखपालों ने बुलंद की आवाज

Fri, 16 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 16 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
He raised his voice Lekpalon
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
डीएम  कार्यालय पर छह सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर धरने पर बैठे जिले भर के लेखपालों ने शुक्रवार को सरकार की हठधर्मिता को लेकर आवाज बुलंद किया। धरने के जरिए लेखपालों ने सरकार के प्रति अपनी भड़ास जमकर निकाली। पूर्व मंडलीय मंत्री नरेंद्र बहादुर उपाध्याय ने कहा कि इतिहास में पहली बार लेखपालों का इतना लंबा हड़ताल चला, मगर सरकार ने अभी तक हड़ताल को समाप्त करने के लिए बातचीत तक नहीं किया। इससे साफ लगता है कि सरकार न तो अपने कम्रियों के प्रति गंभीर है, और न आमजन की तकलीफों का कोई ख्याल है। हजारों लोग आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र के लिए परेशान हो रहे हैं, मगर सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। बताया कि 19 को जिले भर के लेखपाल रेलवे स्टेशन से बाइक रैली निकालेंगे, जो कि दक्षिण दरवाजा, अस्पताल चौराहा, रोडवेज, गांधीनगर शास्त्री चौक होते हुए कलेक्ट्रेट तक जाएगी। 20 से 22 तक लेखपाल 72 घंटें तक क्रमिक अनशन पर बैठेंगे और 23 को लेखपाल जेल भरो आंदोलन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसुमेर और संचालन तहसील हर्रैया के मंत्री सतीश कुमार श्रीवास्तव ने किया। 
विज्ञापन

इस मौके पर जुगुल किशोर वर्मा,  महेंद्र प्रताप सिंह, रणवीर सिंह, मुकेश कुमार, धमेंद्र कुमार, महेंद्र  कुमार गुप्त, मनोज कुमार मणि त्रिपाठी, रविराज चौधरी, राम बहाल पांडेय,  सतीशचंद्र, संजय कुमार चौधरी, राम सागर,  अरूण कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र  कुमार, कृष्ण चंद्र चौधरी, भगवान प्रसाद तिवारी, अशोक कुमार त्रिपाठी, धु्व  नाथ चौधरी,मतीउर्ररहमान, विनोद चौधरी, बाल कृष्ण  उपाध्याय, शिवमूरत, विनोद कुमार गुप्त, रामजीत, प्रेम बिहारी श्रीवास्तव,  दयानंद लाल व  शंकर,  रमेशचंद्र, विद्याधर द्विवेदी, अंजनी नंदन शरण, अशोक तिवारी, अजय  कुमार  वर्मा,, विजय पाल, श्याम लाल, गंगाप्रसाद   श्रीवास्तव, नंद कुमार   श्रीवास्तव, मनोज कुमार शुक्ल, इंदजीत   यादव, राजेश्वरी उपाध्याय,   सुरेंद्र उपायध्या,  गंगा प्रसाद श्रीवास्तव, मनोज  शुक्ल, विजय कुमार  श्रीवास्तव, अयोध्या प्रसाद,  दीनानाथ शुक्ल, मेहीलाल, जियालाल, महेंद्र  सिंह, शिवनरायन, राम  कल्प यादव, बाबूलाल, सुधाकर मिश्र,   संजय, सोमन,  हरिशंकर,  पंकज श्रीवास्तव, दिनेश कुमार पांडेय,   राम जियावन पांडेय,  यूनुस खान व  ओमप्रकाश भटट, प्रशांत बाबू, रविराज, शिवराम यादव, उदयराज  वर्मा, रोमपाल, रामजी,  कनिक राम  चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed