{"_id":"66fc6d0dbe507845cd04c6e4","slug":"harraiyas-quota-shop-suspended-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124891-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हर्रैया की कोटे की दुकान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हर्रैया की कोटे की दुकान निलंबित
Wed, 02 Oct 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
बनकटी। मुंडेरवा क्षेत्र के हर्रैया ग्राम पंचायत के कोटेदार अपूर्वा विश्वास के विरुद्ध पूर्ति निरीक्षक विकास खंड सदर प्रवीण पांडेय ने मुंडेरवा थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। इसके बाद कोटे की दुकान निलंबित कर पड़ोस के कमोखर गांव की दुकान से संबद्ध कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, मुंडेरवा क्षेत्र के मुरादपुर निवासी अपूर्वा विश्वास हर्रैया ग्राम पंचायत के कोटेदार हैं। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक व्यक्ति से एक यूनिट अनाज काटकर देने को लेकर तकरार हो रही थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार पर केस दर्ज कराया है। संवाद