{"_id":"68bf3929e1246543a9062477","slug":"harishankari-plants-planted-in-the-block-campus-basti-news-c-207-1-sgkp1006-143510-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ब्लॉक परिसर में लगाए हरिशंकरी पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ब्लॉक परिसर में लगाए हरिशंकरी पौधे
Tue, 09 Sep 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। लोक भारती व जिला प्रशासन के साथ सामाजिक संगठनों के सहयोग से ब्लॉक परिसर में हरिशंकरी पौधे लगाए गए। क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह व लोक भारती के संपर्क प्रमुख श्रीकृष्ण चौधरी मौजूद रहे।
विधायक अजय सिंह ने कहा कि हर संकरी के पेड़ केवल वृक्ष नहीं ये जीवन हैं। सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में इन वृक्षों ब्रह्मा विष्णु महेश कहा गया है। हिंदुओं की आस्था व जुड़ाव इन पेड़ो से आदि काल से जुड़ी है। उन्होंने कार्यक्रम उपस्थित प्रधानों व लोगो से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर संकरी के पौधे लगाए जाने की अपील की। श्रीकृष्ण चौधरी ने अपने उद्बोधन में लोक भारती संगठन के क्रिया कलापों से अवगत कराते हुए कहा कि पीपल, बरगद और पाकड़ जैसे हर संकरी वृक्ष जीवन के संवाहक हैं। ये वृक्ष प्राणवायु के अमृत-स्रोत हैं, जलस्तर को संतुलित रखते हैं, पशु-पक्षियों और जीव-जंतुओं के लिए भोजन एवं प्राकृतिक आवास प्रदान करते हैं। कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह, डॉ. दीनानाथ पटेल ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर राम नरेश सिंह मंजुल ने किया। कप्तानगंज ब्लॉक सभागार में भी हर शंकरी पौधे रोपण को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने की।