{"_id":"65ea0b431bc142891b08c714","slug":"har-har-mahadev-will-echo-at-108-shiva-temples-security-arrangements-tightened-basti-news-c-207-1-sgkp1002-112604-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि आज : 108 शिवालयों पर गूंजेगा हर-हर महादेव, सुरक्षा प्रबंध पुख्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि आज : 108 शिवालयों पर गूंजेगा हर-हर महादेव, सुरक्षा प्रबंध पुख्ता
Fri, 08 Mar 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
भद्रेश्वरनाथ में होती है सबसे ज्यादा भीड़, तिलकपुर, देवरिया, कड़र में भी पहुंचेगा हुजूम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महाशिवरात्रि के मौके पर शुक्रवार को जिले की 108 मंदिरों पर जलाभिषेक होगा। भद्रेश्वरनाथ, तिलकपुर, कड़र खास आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग कराई गई है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भद्रेश्वरनाथ मंदिर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
वाहनों के लिए अलग-अलग स्टैंड बनाए गए हैं। मंदिरों पर सफाई कार्य के लिए 120 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। व्यवस्था में सहयोग के लिए स्काउट गाइड के अलावा 20 अन्य स्वयंसेवकों को लगाया गया है। एसपी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र की पुलिस के अलावा जिले के विभिन्न थानों से एसआई, आरक्षी और महिला कांस्टेबल को भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। सादी वर्दी में पुलिस की तैनाती की गई है।
...
इन स्थानों पर लगेंगे मेले
बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय मार्ग स्थित तिलकपुर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। यहां जलाभिषेक के साथ मेला लगेगा। महाशिवरात्रि पर ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों व उनके आसपास साफ-सफाई कराकर अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कप्तानगंज के पूर्वी छोर पर स्थित तिलकपुर के सामने जागेश्वर नाथ धाम में भारी भीड़ जुटती है। श्रद्धालु जलाभिषेक और मिन्नतें मांगने पहुंचते हैं। यहां सोमवार व शनिवार को लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। माघ मास की त्रयोदशी व कांवड़ मेले में भीड़ जुटती है।
विज्ञापन
नगर बाजार एवं आसपास के तमाम शिव मंदिरों में साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। महादेव स्थित शिव मंदिर में भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बनकटी क्षेत्र के शिव मंदिर बानपुर पिंड़ियां, थालेश्वर नाथ थाल्हापार, बेहिल नाथ, महथा, टिकवाजोत, पुरनपुर आदि मंदिरों में जलाभिषेक के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। सल्टौआ क्षेत्र के महादेवा, ककरहिया, भिरिया ऋतुराज शिव मंदिर में लगने वाले मेला स्थल पर स्थानीय प्रशासन की ओर से साफ-सफाई कराई गई।
...
शिवालयों में साफ-सफाई पूरी
विक्रमजोत। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर विक्रमजोत विकास क्षेत्र के शिवालयों में साफ-सफाई व मंदिरों को सजाने का काम बुधवार को जारी रहा। रानी गांव स्थित गोकुलेश्वर महादेव मंदिर झारखंडी शिवालयों में शिव भक्तों की ओर से साफ-सफाई की गई। मेलों में संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। संवाद