फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hansrajlal Inter College won the title by defeating Stadium 2-1.

Basti News: हंसराजलाल इंटर कॉलेज ने स्टेडियम को 2-1 से हराकर जीता खिताब

Sun, 30 Aug 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Hansrajlal Inter College won the title by defeating Stadium 2-1.
हॉकी प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अति​थि स्रोत विभाग
बस्ती। खेल दिवस के अवसर पर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-14 बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में हंसराजलाल इंटर कॉलेज गनेशपुर की टीम ने स्टेडियम को 2-1 गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। इनमें जीआईसी, केआईसी, स्टेडियम, डॉन वास्को, प्रेफिक्सस, लल्लन प्रसाद जूनियर हाईस्कूल, हंसराजलाल इंटर कॉलेज गनेशपुर और आन्या पब्लिक स्कूल की टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन

शुरुआती मुकाबलों में स्टेडियम ने डॉन वास्को को 4-2, प्रेफिक्सस ने जीआईसी को 2-0, केआईसी ने लल्लन प्रसाद जूनियर हाईस्कूल को 3-2 और हंसराजलाल इंटर कॉलेज ने आन्या पब्लिक स्कूल को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम ने प्रेफिक्सस को 2-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में हंसराजलाल इंटर कॉलेज ने केआईसी को 3-0 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
फाइनल में हंसराजलाल ने दिखाया दम
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोरदार खेल दिखाया। हंसराजलाल इंटर कॉलेज की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और दो गोल दागकर बढ़त बनाई। स्टेडियम की टीम ने वापसी की कोशिश करते हुए एक गोल किया, लेकिन बराबरी नहीं कर सकी। अंत में हंसराजलाल इंटर कॉलेज ने मुकाबला 2-1 से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में हॉकी कोच अस्मिता गुप्ता, विकास सोनकर, कमलेश यादव, दीप पटेल और आशुतोष कुमार पांडेय समेत निर्णायकों का योगदान रहा। जिला हॉकी संघ के सचिव सुशील कुमार चौधरी ने अतिथियों का आभार जताया। उप क्रीड़ाधिकारी शकील अहमद अंसारी ने अतिथियों का बैज अलंकरण किया। अश्वनी श्रीवास्तव, अमन दूबे, श्याम यादव, शौर्य, अरबाज, गौरव, विजय और आदित्य ने सहयोग किया।


------------आज होगी संडे ऑन साइकिलिंग और हैंडबॉल प्रतियोगिता
तीन दिवसीय प्रतियोगिता के तहत रविवार सुबह छह बजे खेलो इंडिया के अंतर्गत संडे ऑन साइकिलिंग प्रतियोगिता होगी। इसके बाद खेलेगा भारत, जीतेगा भारत थीम पर जिला स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 31 अगस्त को जूनियर वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed