{"_id":"670c30eba28b72dc0d058a44","slug":"hanging-body-of-tent-businessman-found-basti-news-c-207-1-sgkp1006-125529-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: टेंट व्यवसायी का फंदे से लटका शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: टेंट व्यवसायी का फंदे से लटका शव मिला
विज्ञापन
नितेश की फाइल फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा लालगंज मार्ग पर उजियानपुर स्थित एक टेंट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव छत की कुंडी से लटका मिला। अगल-बगल के लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाक्षेत्र के परमेश्वरपुर निवासी नितेश कुमार (23) पुत्र राधेश्याम कुदरहा लालगंज मार्ग पर उजियानपुर में कई साल से बबलू टेंट हाउस नाम से दुकान चलाता था।
नितेश दिन और रात दोनों समय टेंट हाउस पर ही रहता था। शुक्रवार को नितेश रात लगभग नौ बजे घर से खाना खाकर दुकान में सोने के लिए आया। शनिवार की सुबह जब काफी देर तक दुकान नहीं खुली तो आसपास के लोगों ने पहुंचकर शटर उठाया। देखा कि नितेश का शव संदिग्ध अवस्था में दुकान के अंदर टेंट के परदे के टुकड़े के सहारे छत के कुंडे से लटक रहा था।
विज्ञापन
जानकारी पर पहुंचे थाना प्रभारी लालगंज सुनील कुमार गौड़ और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर साक्ष्य इकट्ठा किए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तीन भाइयों में नितेश दूसरे नंबर पर था। नितेश राम जानकी मार्ग के किनारे उजियानपुर में कई वर्षों से टेंट हाउस की दुकान चलाता था, और अविवाहित था।
अब किस वजह से नितेश ने इतना बड़ा फैसला लिया होगा यह जांच का विषय है। कमाऊ पूत होने के नाते परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।