फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   guarder climbed on

रेलवे ब्लॉक मिलने पर ओवरब्रिज पर चढ़ा गार्डर 

Sun, 26 May 2019 11:43 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 26 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
guarder climbed on
ओवरब्रिज पर चढ़ाया जा रहा गार्डर। - फोटो : amar ujala
वाल्टरगंज (बस्ती)। गोरखपुर-लखनऊ रेल खंड स्थित बनकटा (मनोरी) रेलवे क्रॉसिंग पर तीन घंटे ब्लाक मिलने पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर गार्डर चढ़ाया गया। ट्रेनों की आवाजाही पर रोक के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

रविवार को ब्रिज निर्माण कंपनी ने रेलवे से तीन घंटे का समय मांगा था। गार्डर चढ़ाने के लिए 11:35 से दोपहर 2:05 तक समय दिया गया। क्रेन से गार्डर चढ़ाने का कार्य शुरू हुआ। धीमी गति से कार्य किए जाने के चलते गार्डर 2:35 पर चढ़ सका। और इस काम में अधे घंटे तय समय से अधिक लगा। इसके चलते कई ट्रेनों का यातायात ठप रहा। जहां-तहां ट्रेनें रोक दी गईं। गोविंदनगर रेलवे स्टेशन पर 19037 बांद्रा एक्सप्रेस को 2.50 पर रवाना किया गया। 
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक कक्ष में लगी रही भीड़
ट्रेन ज्यादा समय तक रुकने के चलते यात्री स्टेशन अधीक्षक कक्ष में जमे रहे। अधीक्षक मुन्नी लाल यादव ने बताया कि ओवरब्रिज पर गार्डर चढ़ाया जा रहा है जिसके चलते ब्लाक आदेश जारी किया गया था। एएनई रेल विवेकनंद ने बताया कि ब्रिज निर्माण कंपनी ने समय मांगा था। कार्य पूर्ण होने पर यातायात चालू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed