{"_id":"68fbdb1d1f77c9dfed0fa241","slug":"grp-arrested-absconding-history-sheeter-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146367-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जीआरपी ने फरार हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जीआरपी ने फरार हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार
Sat, 25 Oct 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जीआरपी की टीम ने फरार हिस्ट्रीशीटर आकाश चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी स्टेशन पुरवा, खलीलाबाद, संतकबीरनगर का निवासी है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी पंकज यादव ने बताया कि आकाश चौरसिया के खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू भी जारी था।
टीम उसकी तलाश में थी और शुक्रवार को रेलवे स्टेशन खलीलाबाद से उसे दबोच लिया गया। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड गंभीर है। गोरखपुर में चोरी, माल बरामदगी और अन्य धाराओं में तीन केस दर्ज हैं और वह जीआरपी गोरखपुर का गैंगस्टर भी माना जाता है। इसके अलावा खलीलाबाद कोतवाली में तीन और बस्ती में दो केस पंजीकृत हैं। वर्तमान में उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद