फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   "Growth will be slow '

‘विकास की गति धीमी नहीं होगी’

Tue, 03 Jan 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 03 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
"Growth will be slow '
हरैया मे फायर स्टेशन के शिलान्यास के उदघाटन समारोह को संबोधित करते पूर्व कैविनेट मंत्री राजकिशोर सिंह।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने मंगलवार को क्षेत्रवासियों को दो तोहफे दिए। हाइवे पर संसारीपुर चौराहे के समीप भदावल खुर्द गांव में दस करोड़ दस लाख की लागत वाले हाई टेक फायर स्टेशन का शिलान्यास व नगर पंचायत में करीब 21 लाख के धनराशि से निर्मित अत्याधुनिक शौचालय का लोकार्पण किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र में विकास की गति को धीमी नही होने दी जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विकास ही सपा सरकार की प्राथमिकता है। फायर स्टेशन बनने से तहसील क्षेत्र मे आगजनी से होने वाली क्षति कम होगी। गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले ही एक स्थाई फायर यूनिट काम करना शुरू कर देगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस फायर स्टेशन तीन मंजिला भवन निर्माण के बाद पूरी तरह अस्तित्व में आ जाएगा। उन्होंने पूर्व ग्राम प्रधान गौहर अली के फायर स्टेशन के लिए जमीन दिलाने मे किए गए प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन खादिम हुसैन ने किया। इस मौके पर साधू प्रसाद पिनाकी राजभर, मुकेश शर्मा, पारस नाथ मौर्या, यज्ञेश पांडेय, पप्पू सिंह, धर्मपाल सिंह, महेंद्र सिंह, मदन सिंह, रोशन अली, राजेश सिंह राज कुमार बर्मा प्रधान,राजेंद्र प्रसाद गुप्त, राजेश पांडेय, दिवाकर पांडेय, बूचे सिंह, फैयाज अहमद, लल्लन चौधरी, राम धनी यादव, राम बोध यादव, शिव कुमार दूबे, विजय सिंह, हरि मंगल सिंह, केके गुप्त, सुधाकर ओझा, विनय सिंह, सुनील कुमार , अनिल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed