फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Grocery business sees a surge during the wedding season...increased demand for spices.

Basti News: सहालग में किराना कारोबार में उछाल...मसाला की बढ़ी मांग

Mon, 09 Feb 2026 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Grocery business sees a surge during the wedding season...increased demand for spices.
किराना दुकान पर बिक्री के लिए रखी हुई है दाल संवाद
बस्ती। जिले में शादी के मौसम के दौरान खाद्य सामग्रियों के रेट में चार से छह प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। रिफाइंड, सरसों तेल, दाल और मेवे की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। किराना व्यापारी आशंका जता रहे हैं कि आने वाले दिनों में और भी कीमतें बढ़ेंगी। वहीं, सहालग में किराना कारोबार में उछाल से व्यापारी खुश हैं। शहर से लेकर कस्बाई बाजार में भीड़ दिख रही है।
विज्ञापन

जिले में सहालग के आते ही खाद्य सामग्रियों के रेट में इजाफा हो गया है, जिसने रसोई के बजट को भी गड़बड़ा दिया है। मुख्य रूप से रिफाइंड, डालडा, अरहर दाल, चना, मटर, छोला व मेवा के रेट में बढ़ोतरी हुई है और उस पर किराना व्यापारी कीमतों में और वृद्धि होने की आशंका जता रहे हैं। शादी सीजन के शुरू होते ही थोक और खुदरा बाजारों में किराना, सूखे मेवे की मांग में भारी उछाल के कारण सामान महंगा हो गया है। शादियों के कारण सूखे मेवे, चीनी, तेल, और मसालों की मांग अचानक बढ़ जाती है, जिससे कीमतें बढ़ती हैं।
विज्ञापन

फिलहाल थोक बाजार में रौनक है और खरीदारों की भीड़ के कारण खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी का रुझान है। जिसमें सबसे अहम आटा रेट है, इसमें भी 28 से बढ़कर 30 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। अरहर दाल 110 से 115, मूंग दाल 95 रुपये से 100 रुपये प्रति किलो है जबकि रिफाइंड में सोयाबीन रिफाइंड 115 से 122 और सरसों तेल 155 से 165 रुपये प्रति लीटर है। मेवा में सबसे अधिक महंगा पिस्ता 2200 से सीधा 2800 रुपये प्रति किलो पहुंचा है, जबकि मखाना 960 किलो से 1145 पर पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराना व्यापारी प्रमोद अग्रहरि ने बताया कि जिस तरह से किराना सामान के रेट में उछाल आया है उसे अनुमान यही है कि तीन-चार दिन के बाद अन्य सामान में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। किराना व्यापारी राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि महंगाई बढ़ने पर लोग घरेलू सामान लेने की मात्रा को कम कर देते हैं जो व्यक्ति से चार से पांच हजार रुपये के बजट में सामान लेता है वह उसी में ही सारा सामान ले जाना उचित समझता है। वहीं, सहालग में किराना कारोबार में उछाल से व्यापारी खुश हैं। कारोबारी सुमित ने बताया कि दोना, पत्तल की भी मांग तेजी से बढ़ी है। इससे ऑर्डर देकर दुकान पर मंगवाया जा रहा है।
--------
मसाले का भाव किलो में
छोटी इलायची : 2500 से 3000
बड़ी इलायची : 1600 से 2000
लौंग : एक हजार से 1300
सहजीरा : 400 से 500
पोस्ता : एक हजार से 1300
दालचीनी : 500 से 600
मिर्चा खड़ा : 160 से 200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed