फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Grievance Redressal Day: 268 cases received, but only 36 resolved on the spot; complainants returned disappointed.

समाधान दिवस : 268 मामले आए मौके पर सिर्फ 36 का निस्तारण, निराश लौटे फरियादी

Tue, 07 Jul 2026 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Grievance Redressal Day: 268 cases received, but only 36 resolved on the spot; complainants returned disappointed.
हर्रैया तहसील पर समाधान दिवस पर समस्या सुनती डीएम-स्रोत सूचना
बस्ती। जिले के चारों तहसीलों पर सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 268 मामले आए और इसमे से मौके पर सिर्फ 36 का ही निस्तारण किया जा सका। बाकी मामले संबंधित विभागों को भेज दिए गए, इससे फरियादी निराश होकर लौट गए। हर्रैया में डीएम और एसपी ने फरियाद सुनी।
विज्ञापन

हर्रैया तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी फरियादी अपनी समस्या के समाधान की अपेक्षा से ही सरकारी कार्यालयों में आता है। इसलिए जनता की समस्याओं का समाधान करना सभी अधिकारियों की सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका है, संबंधित विभाग के अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 89 शिकायत आए। इसमे से मौके पर 19 का निस्तारण हुआ। अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। इस दौरान एसपी डॉ. यशवीर सिंह, सीएमओ डाॅ. राजीव निगम, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनंद कुमार गुप्ता, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार, एसडीएम रश्मि यादव, डीएसओ विमल शुक्ला, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से रूधौली तहसील में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने जन समस्याओं को सुना। यहां पर कुल 38 मामले आए और इसमे से चार मामलों का निस्तारण किया जा सका। इस दौरान एसडीएम मनोज प्रकाश, नायब तहसीलदार नीरज सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

भानपुर तहसील पर सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने जनसमस्याओं को सुना। विभिन्न गांवों से आए 50 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इसमे से सिर्फ सात प्रार्थना पत्रों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष 43 फरियादियों को शीघ्र निस्तारण का आश्वासन देकर लौटा दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम सत्येंद्र सिंह, तहसीलदार पंकज गुप्ता, बीडीओ राजेश सिंह, पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed