फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Grand Ramlila Jan Jagran Shobha Yatra on 26th

Basti News: भव्य रामलीला जन जागरण शोभायात्रा 26 को

Thu, 16 Oct 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Grand Ramlila Jan Jagran Shobha Yatra on 26th
बस्ती। सनातन धर्म संस्था की ओर से महिला महाविद्यालय में 26 अक्तूबर को आयोजित श्री रामलीला महोत्सव और भव्य जन जागरण शोभायात्रा की तैयारी बैठक की गई। दीप प्रज्ज्वलन एवं श्री राम स्तुति से शुभारंभ किया गया। श्याम जी चौधरी ने बताया कि जन-जन में रामत्व स्थापित करने के लिए संस्था प्रयासरत है।
विज्ञापन

पंडित गोपेश्वर त्रिपाठी ने पिछले वर्षों में रामलीला की ओर से नौनिहालों में संस्कार देने के प्रयासों की सराहना की। डॉ. शैलेश सिंह ने बच्चों को श्री रामजी के जीवन से जोड़कर रामत्व स्थापित करने पर जोर दिया। कात्यायनी दूबे ने कहा कि बढ़ते अपराध, धर्म की हानि और बच्चों का माता-पिता से विमुख होना जैसी समस्याओं को श्री रामलीला महोत्सव के माध्यम से कम किया जा रहा है। डॉ. आशीष नारायण त्रिपाठी ने शोभा यात्रा को अविस्मरणीय बनाने का आवाहन किया। कर्नल केसी मिश्र और महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुनीता तिवारी ने बच्चों को श्री राम जी से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और धर्म के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
विज्ञापन

मनीष सिंह ने बताया कि 26 अक्टूबर को सुबह 10 बजे श्री कृष्ण कुमारी पांडेय इंटर कॉलेज स्टेशन रोड से रोडवेज, गांधीनगर, कंपनी बाग होते शिव मंदिर अमहट घाट तक जन जागरण शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी, अनुराग शुक्ल ने बताया कि सभी समाजजन से सपरिवार पीत वस्त्रों में शामिल होने का आह्वान किया गया है। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि यह महोत्सव बस्ती का प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम बन चुका है, और नगर पालिका द्वारा सफाई, पेयजल, मोबाइल शौचालय एवं फॉगिंग जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। बैठक का संचालन अखिलेश दूबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed