फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gram Panchayat officer suspended due to allegations

Basti News: आरोपों से घिरे ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Thu, 13 Nov 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 13 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat officer suspended due to allegations
बस्ती। हर्रैया ब्लॉक के कोहल तिवारी गांव में संचालित सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर नंदनी देवी के मानदेय भुगतान में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी संदीप कुमार को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। जांच एडीपीआरओ अरुण कुमार को सौंपी है। डीपीआरओ ने बताया कि 11 नवंबर को सीडीओ की अध्यक्षता में विकास भवन में समीक्षा बैठक हो रही थी। जिसमें केयर टेकर नंदनी ने 17 महीने से मानदेय नहीं मिलने की शिकायत की थी। डीपीआरओ ने सत्यता की जानकारी के लिए ग्राम पंचायत सदस्य बलराम तिवारी और ओमप्रकाश से दूरभाष पर वार्ता की। वार्ता के दौरान केयरटेेकर के पक्ष में बयान आया। जांच बीडीओ को सौंपी थी। बीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा था।
विज्ञापन

आरोप है कि संबंधित अधिकारी का जवाब संतोषजनक नहीं था। इसके बाद बीडीओ ने पत्र लिखकर ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी। डीपीआरओ घनश्याम सागर से बताया कि केयर टेकर के मानदेय भुगतान के अलावा ग्राम पंचायत अधिकारी सोशल ऑडिट टीम के बदसलूकी के साथ कई गंभीर आरोप भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed