फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Grading of schools will be decided on the basis of color

Basti News: रंग के आधार पर तय होगी स्कूलों की ग्रेडिंग

Sat, 10 Jun 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 10 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Grading of schools will be decided on the basis of color
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए स्कूलों की अब तीन रंगों के आधार पर ग्रेडिंग की जाएगी। स्कूलों को लाल, पीले व हरे रंग में बांटा जाएगा। साथ ही यह तय किया जाएगा कि स्कूल के कितने छात्र-छात्राएं निपुण हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में 2207 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1432 प्राथमिक एवं 338 उच्च प्राथमिक और 301 कंपोजिट विद्यालय हैं। प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों को निपुण लक्ष्य के तहत पढ़ाया जा रहा है। दिसंबर 2023 तक इन बच्चों को हिंदी और गणित विषयों में निपुण बनाने की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 269 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने बच्चों की सूची कार्यालय को भेज दी है। अब डायट प्राचार्य की ओर से उनका परीक्षण किया जाएगा। उसके आधार पर थर्ड पार्टी सर्वे करके प्रमाण पत्र जारी होगा। वहीं, दूसरी ओर परिषद ने स्कूलों की निपुण ग्रेडिंग भी शुरू कर दी है। डीएलएड प्रशिक्षुओं को स्कूलों की निपुण लक्ष्य की प्रगति की जांच के लिए निर्देशित किया गया है। इसमें प्रगति के हिसाब से स्कूलों को तीन रंगों में बांटा जाएगा। बच्चों को निपुण मानने के लिए मानक तय किए गए हैं। कक्षा एक के विद्यार्थी हिंदी में पांच शब्दों में बनें वाक्य पढ़ सकते हों। गणित में एक अंक के जोड़ व घटाना आता हो ।
विज्ञापन

कक्षा दो में हिंदी में 45 शब्द प्रति मिनट के प्रवाह में पढ़ना आता हो। कक्षा तीन में हिंदी में 60 शब्द प्रति मिनट के प्रवाह से पढ़ना आता हो, गणित में तीन अंकीय जोड़ घटाना और दो अंक का गुणा आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए डाॅ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि निपुण भारत अभियान के तहत बच्चों को निपुण बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। नए शैक्षिक सत्र में अधिक से अधिक स्कूलों को निपुण बनाया जाएगा। इसके बाद उनकी तीन रंगों में ग्रेडिंग होगी।
----
1. लाल- संघर्षशील 50 प्रतिशत से कम निपुण
2. पीला- मध्यम 50 से 80 प्रतिशत निपुण
3. हरा सक्षम 80 प्रतिशत तक निपुण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed