फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Government should restore old pension

Basti News: पुरानी पेंशन बहाल करे सरकार

Mon, 08 Dec 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Government should restore old pension
बस्ती। अटेवा के बैनर तले रविवार को कैंप कार्यालय मड़वानगर में पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन में शहीद हुए डॉ. राम आशीष सिंह की शहादत को याद किया गया। इस दौरान शिक्षकों-कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष तौआब अली ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर डॉ. राम आशीष सिंह लखनऊ में आंदोलन करते हुए शहीद हो गए थे। हम उनकी शहादत को नमन करते हैं। साथ ही, पुरानी पेंशन की मांग करते हैं। प्रदेशीय संयुक्त मंत्री जनार्दन शुक्ला, मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी एवं मंडलीय आय व्यय निरीक्षक डॉ. कमलेश चौधरी ने न्यू पेंशन स्कीम और यूनिफाइड पेंशन स्कीम को शिक्षकों कर्मचारियों के लिए अहितकर बताया। कहा कि कर्मचारियों का भविष्य केवल पुरानी पेंशन योजना में ही सुरक्षित है।
विज्ञापन

संरक्षक बृजेश वर्मा, प्रमोद ओझा, देवेंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष अमरचंद वर्मा मीडिया प्रभारी नीरज वर्मा, संगठन मंत्री कैलाश नाथ ने संयुक्त रूप से शहीद डॉ. राम आशीष सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि जब आज भी देश के कई प्रदेशों में पुरानी पेंशन योजना लागू है तो उत्तर प्रदेश की सरकार इसे बहाल करने में आनाकानी क्यों कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय कोषाध्यक्ष बृजेंद्र वर्मा, प्रदेश मंत्री ध्रुव नारायण चौधरी, जिला अध्यक्ष अजय वर्मा, मंडलीय मंत्री श्रवण गुप्ता व जिला महामंत्री सत्य प्रकाश मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed