फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Government reaching the door of workers: Maurya

श्रमिकों की देहरी तक पहुंच रही सरकारः मौर्य

Thu, 01 Feb 2018 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Thu, 01 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Government reaching the door of workers: Maurya
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रमिकों को योजनाओं के स्वीकृत पत्र दिए। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को दक्षिण दरवाजा लेबर अड्डे पर आयोजित जनसभा में कहा कि मजदूर राष्ट्र निर्माता है, जाड़ा, गर्मी, बरसात की परवाह किए बगैर वह अपने कुशल हाथों से मकान, सड़क और तमाम ऐसे निर्माण करता है, जिसका सभी रोजमर्रा के जीवन में उपयोग करते हैं। 
विज्ञापन

 कहा कि मजदूरों को सम्मान मिले, सरकार उनके सुख-दुख का उनके करीब जाकर अनुभव करे, इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में लेबर अड्डों पर जाने की योजना तैयार की गई है। इस कड़ी में लखनऊ, बरेली, शाहजहांपुर, गोरखपुर और देवरिया में लेबर अड्डों पर कार्यक्रम आयोजित श्रमिकों को सीधे लाभान्वित किया गया। कहा कि भाजपा की सरकार श्रमिकों की देहरी पर चलकर जा रही है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी और पूरी पारदर्शिता के साथ इसका लाभ मिले। 
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने 1256 निर्माण श्रमिकों को 75,47,955 रुपये के हित लाभ का स्वीकृति पत्र वितरित किया। कहा कि श्रमिकों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है, उनको विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए दुर्घटना बीमा, संत रविदास शिक्षा योजना, सामूहिक विवाह योजना, शिशु हित लाभ, मातृ हित लाभ, मृत्यु एवं विकलांगता लाभ सहित कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन येजनाओं का लाभ पाने के लिए श्रम आयुक्त कार्यालय में पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इसके लिए पंजीकरण और अंशदान मिलाकर कुल 40 रूपये खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, विधायक सीए चंद्रप्रकाश शुक्ला व रवि सोनकर, उप श्रम आयुक्त विनोद शंकर मिश्र, पुष्कर मिश्र सहित कई वक्ताओं ने श्रमिकों को संबोधित किया। इस मौके पर बस्ती, गोरखपुर और देवीपाटन मंडलों के उप श्रम आयुक्त, राजेन्द्र प्रसाद गोंड, गणेश मौर्य, महिपाल पटेल, सुनील पाल, अभय पाल, अखंड पाल, प्रमोद कन्नौजिया, शरत सिंह रावत और तारक जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed