फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Government praised for sugarcane price hike...farmer organizations called it disappointing

Basti News: गन्ना मूल्य वृद्धि पर सरकार की सराहना...किसान संगठनों ने बताया निराशाजनक

Thu, 30 Oct 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 30 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Government praised for sugarcane price hike...farmer organizations called it disappointing
बस्ती। राज्य सरकार की ओर गन्ना परामर्शित मूल्य (एसएपी) में 30 रुपये की वृद्धि पर सत्ता पक्ष के लोगों और किसानों की खुशी की लहर है। भाजपा और अन्य लोग सरकार के प्रति आभार जता रहे हैं। इस निर्णय से किसानों के आमदनी में इजाफा होने की बात कहीं जा रही है। वहीं कुछ किसान संगठन इसे छलावा बता रहे हैं। भाकियू के पदाधिकारियों ने बढ़े हुए गन्ना मूल्य को निराशजनक बताया है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव और मुंडेरवा गन्ना विकास समिति के निवर्तमान चेयरमैन दीवान चंद पटेल ने कहा क गन्ना मूल्य में केवल 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी कर गन्ना किसानों को निराश किया है। कहा कि पिछले 8 वर्षो में सबसे कम गन्ना मूल्य की बढ़ोत्तरी भाजपा सकार में हुई है। गन्ने की खेती में लागत लगातार बढ रही है। मजदूरी, खाद, बीज, कीटनाशक, सिंचाई, और गन्ने की छिलाई से लेकर उसे मिल या गन्ना क्रय केंद्रों तक पहुंचाने में गन्ना किसान टूटता जा रहा है। कई चीनी मिल समय से भुगतान भी नहीं कर रही है। बढती मंहगाई को देखते हुए गन्ने का मूल्य कम से कम 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए। चीनी मिले गन्ने से चीनी, कागज, एथनाल, जैविक खाद, बिजली के साथ ही अनेक उत्पादों का निर्माण कर बिक्री कर रही है। किन्तु गन्ना मूल्य केवल चीनी पर जोड़ा जाता है। यह किसानों के साथ धोखा है।
विज्ञापन

-
भाजपा की बैठक में हुई सरकार की सराहना
भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी पर सरकार की सराहना की गई। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने गन्ने की राज्य परामर्शित मूल्य (एसएपी) में 30 रुपये की रिकॉर्ड वृद्धि कर किसानों के प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रीय एकजुटता और आत्मनिर्भरता की दिशा में देश को ले जा रही है। वह सरदार पटेल के सपनों को साकार करने में जुटी है। प्रदेश की योगी सरकार ने गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करके किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने का काम किया है। अब अगैती गन्ना की कीमत 400 रुपये प्रति क्विंटल तथा सामान्य गन्ना 390 प्रति क्विंटल की दर से बिकेगा। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि बीते आठ वर्षों में सरकार गन्ना मूल्य में कुल 85 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर चुकी है। ताजा मूल्य वृद्धि से प्रदेश के 46 लाख गन्ना किसानों को लगभग 3,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, राकेश श्रीवास्तव, राजेश पाल चौधरी, रामानंद नन्हे, शिवपूजन राजभर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय, अमृत कुमार वर्मा आदि प्रसन्नता जताई है।

-
गन्ना मूल्य वृद्धि का निर्णय किसानों के लिए संजीवनी
हर्रैया। सहकारी गन्ना समितियों के अध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सिद्धांत सिंह प्रदेश सरकार के गन्ना मूल्य में किए गए तीस रुपए प्रति क्विंटल वृद्धि पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय गन्ना किसानों के लिए संजीवनी साबित होगी। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और किसान खुशहाल रहेगा। मुख्यमंत्री का यह निर्णय किसानों के प्रति सरकार के बेहतर सोच को दर्शाता है। किसानों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed