फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Government houses will be built with Rs 19.16 crore

Basti News: पांच ब्लॉक परिसरों में 19.16 करोड़ से बनेंगे सरकारी आवास

Thu, 14 Mar 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 14 Mar 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Government houses will be built with Rs 19.16 crore
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने भेजा 19.16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
विज्ञापन

सल्टौआ, रामनगर, विक्रमजोत, परसरामपुर व हर्रैया के ब्लॉक कर्मियों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। जिले के पांच ब्लॉक परिसरों में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) के इंजीनियरों ने 19 करोड़ 15 लाख 97 हजार रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इससे ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्लॉक मुख्यालय पर ठहराव कर सरकारी व विकास कार्य पूर्ण कराने में आसानी होगी।
सल्टौआ गोपालपुर, रामनगर, हर्रैया, विक्रमजोत व परशुरामपुर के ब्लॉक परिसरों में स्थापना के समय बने सरकारी आवासों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। दशकों पहले निर्मित यह आवास जर्जर हो चुके हैं। ऐसे में अधिकतर अधिकारी और कर्मचारी जिला मुख्यालय पर किराये का मकान लेकर रहते हैं। इससे ब्लॉक मुख्यालयों पर पहुंच कर उन्हें विकास कार्य पूर्ण करवाने व उनकी निगरानी करने में परेशानी होती है। उन्हें आवागमन करने में अपने वेतन का अधिकतर हिस्सा किराये के रूप में खर्च कर देना पड़ता है।
विज्ञापन

यही नहीं वक्त-बेवक्त जरूरत पड़ने पर फरियादियों को भी जिला मुख्यालय तक दौड़ लगानी पड़ती है। इस समस्या को संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन ने शासन को पत्र लिखा था। शासन के निर्देश पर इन ब्लॉक परिसरों में आवासों के निर्माण का जिम्मा आरईडी को सौंपा गया। एक्सईएन अंकुर वर्मा ने असिस्टेंट इंजीनियर हरेंद्र राय, जेई लालजी व रुद्रदेव की टीम के साथ इन ब्लॉक परिसरों का सर्वे करवाया और 19 करोड़ 15 लाख 97 हजार रुपये का प्रस्ताव बनाकर विभाग के जरिए शासन को भेज दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस पर शासन की मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


...

आवास, चहारदीवारी व पाथ वे का होगा निर्माण
आरईडी के अवर अभियंता लालजी के अनुसार टाइप वन, टू, थ्री व फोर के आवासों का निर्माण किया जाएगा। परिसर की चहारदीवारी व पेयजल की व्यवस्था भी बनाई जाएगी।


...
कोट
जिले के पांच ब्लॉक परिसरों में आवास निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण के लिए बुनियादी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

- अंकुर वर्मा, अधिशासी अभियंता, आरईडी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed