फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Goraksha and Avadh provinces became champions in knowledge-science fair

ज्ञान-विज्ञान मेले में गोरक्ष और अवध प्रांत बने चैंपियन

Mon, 17 Oct 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Goraksha and Avadh provinces became champions in knowledge-science fair
क्षेत्रीय ज्ञान विज्ञान मेले में वैदिक और विज्ञान में गोरक्ष प्रांत प्रथम आने पर उपमुख्यमंत्री - फोटो : BASTI
ज्ञान-विज्ञान मेले में गोरक्ष और अवध प्रांत बने चैंपियन
विज्ञापन

-सरस्वती विद्या मंदिर और बालिका विद्या मंदिर रामबाग का रहा श्रेष्ठ प्रदर्शन
राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में गोरक्ष और अवध प्रांत की टीम करेगी प्रतिभाग
बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में चल रहे ज्ञान विज्ञान मेले का सोमवार को समापन हुआ। मेला में हुई प्रतियोगिता में गोरक्ष व अवध प्रांत अव्वल रहे। इन्हें मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर व बालिका विद्या मंदिर रामबाग का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा।
मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश, विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री शिव कुमार, हरैया के विधायक अजय सिंह और प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन से हुआ। स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बालिका विद्या मंदिर की कक्षा दसवीं की छात्रा काव्या पांडेय, कोमल भारद्वाज, सृष्टि, श्रेष्ठा ने नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विद्या भारती पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में सतत प्रयत्नशील रहा है। इस संस्थान के अनेक छात्र-छात्राएं विभिन्न पदों पर सुशोभित होकर देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने विद्याभारती की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की और ज्ञान विज्ञान मेले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ज्ञान विज्ञान मेले में सफल होने की शुभकामनाएं दीं।
मेले में आयोजित प्रतियोगिता में वैदिक गणित और विज्ञान में गोरक्ष प्रांत की टीम प्रथम स्थान, सांस्कृतिक में अवध प्रांत की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। कार्यक्रम के संयोजक राम सिंह ने कहा क्षेत्रीय विज्ञान मेले में विजेता भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेगें। उन्होंने आगंतुकों, अतिथियों का आभार ज्ञापित किया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, संतोष सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, यशकांत सिंह, नरेंद्र भाटिया, विभाग प्रचारक अजया नारायण, पीएन द्विवेदी, गोपाल गाडिया, जगदीश शुक्ला और प्रमुख राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed