फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gorakhpur's forensic team collected evidence related to the murder of the innocent

Basti News: गोरखपुर की फोरेंसिक टीम ने जुटाया मासूम की हत्या से जुड़ा सबूत

Fri, 07 Jul 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 07 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur's forensic team collected evidence related to the murder of the innocent
बस्ती। आठ महीने कोतवाली क्षेत्र के दुधौरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गई तीन वर्षीय मासूम की हत्या के मामले की जांच करने बृहस्पतिवार को गोरखपुर से फोरेंसिक टीम बस्ती पहुंची। घटनास्थल का मुआयना कर टीम ने घटना से संबंधित कुछ साक्ष्य एकत्र किया। हालांकि लंबा वक्त गुजर जाने की वजह से टीम को कोई खास साक्ष्य हासिल नहीं हो पाया। टीम ने पीड़ित व आरोपी के परिवार के लोगों से भी बातचीत की। मामले की सीओ स्तर से विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि दुधौरा निवासी रवींद्र पाल की तीन वर्षीय पुत्री राशी पाल का 24 अक्टूबर 2022 को गांव के बाहर पानी से भरे गड्ढे में शव पाया गया था। उसके बाबा लालसा प्रसाद ने तहरीर देकर बताया था कि सुबह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर संचालित प्री नर्सरी में वह पढ़ने गई थी। देर शाम उसका शव गांव के तालाब में मिला था। परिजनों ने मासूम संग अनहोनी की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


घटना के करीब एक माह बाद मृतका के बाबा लालसा प्रसाद की तहरीर पर गांव के परिषदीय स्कूल के शिक्षामित्र सुरेंद्र उपाध्याय पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। विवेचना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता का नाम भी शामिल हुआ था। इसी मामले में गोरखपुर से फोरेंसिक टीम बुलाई गई थी। दोनों गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कोतवाल विनय कुमार पाठक ने बताया कि यह रिपोर्ट विवेचक सीओ सिटी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed