{"_id":"67b8beb176cc379869003938","slug":"gorakhpur-won-the-inaugural-match-by-defeating-bhairopur-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132370-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भैरोपुर को हराकर गोरखपुर ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भैरोपुर को हराकर गोरखपुर ने जीता उद्घाटन मैच
Fri, 21 Feb 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
- आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज बभनान में राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू
बभनान। आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बभनान गोंडा के प्रांगण में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के खेले गए उद्घाटन मैच में गोरखपुर ने भैरोपुर की टीम शिकस्त दी। वहीं दूसरे मैच में आजमगढ़ ने सीवान को हराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार पांडे एवं प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया। तनु पांडे, एकता सिंह एवं काजल यादव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। आयोजन समिति के सचिव डॉ. अनिल कुमार तिवारी एवं डॉॅ. शैलेंद्र सिंह ने अंग वस्त्र देकर अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक छात्र छात्राएं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहकर खेल का आनंद उठाया।