{"_id":"63a4a1b9b9ed5d0a727cd204","slug":"gorakhpur-prayagraj-lucknow-and-varanasi-in-semi-finals-basti-news-gkp461825670","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ व वाराणसी सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ व वाराणसी सेमीफाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ व वाराणसी सेमीफाइनल में
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को लीग मैच के पांच मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की बदौलत गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ व वाराणसी की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। शुक्रवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सुबह की पाली में तीन मैच खेले गए।
पहला मैच प्रयागराज व देवीपाटन की टीम के बीच हुआ। प्रयागराज ने देवीपाटन मंडल को 53-37 अंक से हराया। दूसरा मुकाबला बस्ती व अलीगढ़ की टीम के बीच खेला गया। बस्ती ने अलीगढ़ को 46-35 अंकों से पराजित किया। तीसरा मुकाबला लखनऊ और आगरा की टीम के बीच हुआ। लखनऊ ने आगरा को 47-43 अंकों से हराया।
द्वितीय पाली में वाराणसी व बरेली के बीच मैच हुआ। वाराणसी की टीम ने बरेली को 33-13 अंकों से हराया। गोरखपुर व मेरठ के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। गोरखपुर ने मेरठ को 44-31 से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरे दिन एडीएम कमलेश चंद्र वाजपेयी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे से सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
दिन में दो बजे से फाइनल मैच होगा। निर्णायक की भूमिका में बास्केटबॉल संघ के बीपी दुबे, दिलीप वर्मा, दिलीप निषाद, विनय पांडेय, मो. नूरूदीन अहमद, मो. आदिल मौजूद रहे। इस मौके पर अर्जुन उपाध्याय, प्रमोद जायसवाल, मो. आरिफ, विकास कुमार सोनकर, मंजीत कुमार, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।