{"_id":"6acbf72269e06c04eb02c091","slug":"gorakhdham-express-train-pelted-with-stones-rpf-registers-fir-basti-news-c-207-1-bst1013-169149-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, आरपीएफ ने दर्ज की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, आरपीएफ ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन
गौर (बस्ती)। शुक्रवार शाम गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी कोच पर पत्थरबाजी हुई। आरपीएफ ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ रेलवे एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। आरपीएफ और जीआरपी मामले की जांच में जुट गई हैं।
गोरखपुर से दिल्ली जा रही यह ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे के ओड़वारा-बस्ती रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची थी। शाम करीब 5:40 बजे कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पथराव किया। इस घटना से एसी कोच के 3 शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गनीमत रही कि पत्थर किसी यात्री को नहीं लगा। अन्यथा गंभीर चोट लग सकती थी। ट्रेन में मौजूद रेलवे स्टाफ ने तत्काल रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। आरपीएफ और जीआरपी पुलिस सूचना मिलते ही हरकत में आ गईं।
विज्ञापन
ट्रेन के बस्ती रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही पुलिस टीम कोच में पहुंची। यात्रियों से जानकारी ली। टूटे शीशे की फोटोग्राफी भी की गई। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक मिर्जा राशिद वेग ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक बांकेलाल ने भी इस बारे में जानकारी दी। पुलिस टीम घटना के पर्दाफाश में जुटी है। रेलवे लाइन से सटे गांवों बाटेला, मझखिरिया और ओड़वारा सहित आसपास के गांवों में जांच की जा रही है।
पूर्व में हो चुकी हैं पथराव की घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब ट्रेनों पर पथराव हुआ है। एक फरवरी को टिनिच रेलवे स्टेशन के पास जम्मूतवी-अमरनाथ एक्सप्रेस पर पत्थर फेंका गया था। इस घटना में बिहार राज्य के यात्री शंभू कुमार चोटिल हुए थे। इसके बाद दो फरवरी को डोमिनगढ़-जगत बेला के बीच रात 11:30 बजे कृषक एक्सप्रेस पर पथराव हुआ। इसमें बस्ती जिले के यात्री पंकज प्रजापति घायल हो गए थे।