{"_id":"64f8d2d645264dc4ea0dd729","slug":"gopal-verma-has-represented-the-state-handball-team-basti-news-c-207-1-sgkp1006-3893-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गोपाल वर्मा ने प्रदेश हैंडबॉल टीम का किया है प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गोपाल वर्मा ने प्रदेश हैंडबॉल टीम का किया है प्रतिनिधित्व
Thu, 07 Sep 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। तभी तो गांव के खेत खलिहान से निकल कर युवा गोपाल वर्मा ने हैंडबाॅल में अपना मुकाम बनाया है। बहादुरपुर ब्लॉक के बेइली के गोपाल ने शहर के शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में हैंडबाॅल का अभ्यास शुरू किया और इसे ही अपने लिए बेहतर समझा। इसके लिए उन्हें बेहतर कोच की जरूरत थी, जिसे पूरा किया हैंडबाॅल ओलंपिक संघ के सचिव अजय ने। उसकी प्रतिभा देखकर अजय ने उसे बेहतर ढंग से हैंडबाॅल की तकनीकी जानकारी दी। इसके बाद जब वह मैदान में उतरे तो पीछे मुड़कर नहीं देखा।
किसान रामकमल वर्मा के बेटे गोपाल वर्मा ने खेत-खलिहान भूलकर स्टेडियम में खून पसीना बहाया और हैंडबाॅल में अपना परचम लहराया है। गोपाल ने हैंडबॉल में मेहनत कर वर्ष 2022 में जूनियर अंडर 19 स्कूल नेशनल में सिल्वर मेडल जीता और वर्ष 2023 में जूनियर नेशनल टीम में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। गोपाल ने अपने जिले से 8 स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया और मेडल जीते। इस कामयाबी से उनके परिजनों समेत गांव के लोगों में खुशी की लहर है।