{"_id":"5776b7f14f1c1bd24979ac6f","slug":"goodbye-read-prayers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ी गई अलविदा की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ी गई अलविदा की नमाज
अमर उजाला बस्ती
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
अलविदा जुम्मा की नमाज अदा करते अकीदतमंद
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान-ए-पाक के मुकद्दस महीने के आखिरी शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की गई। शहर से लेकर गांव-कस्बों तक की मस्जिदों में अकीदतमंदों ने परवर दिगार की खिदमत में सजदा किया।
शहर के अलावा हर्रैया, रुधौली, भानपुर, बभनान, बनकटी, महादेवा, मुंडेरवा, कलवारी, कुदरहा, परशुरामपुर, महराजगंज, दुबौलिया सहित अन्य सभी कस्बों व ग्रामीण इलाकों में अलविदा की नमाज अदा की गई। शहर में कटरा, गांधीनगर, दक्षिण दरवाजा, पुरानी बस्ती आदि स्थानों पर पुलिस की विशेष नजर रही।
अलविदा नमाज को देखते हुए बस्ती शहर के सभी मस्जिदों और प्रमुख बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मस्जिदों के आसपास के अलावा प्रमुख स्थानों पर पुलिस के जवानों के साथ ही पीएसी के जवानो को भी तैनात किया गया था। ग्रामीण क्षेत्रों में संबधित थानों और पुलिस चौकी की फोर्स व्यवस्था संभालती नजर आई, जबकि बस्ती शहर में यह काम कोतवाली पुलिस, पुरानी बस्ती पुलिस, रिजर्व पुलिस लाइन के सिपाहियों के साथ ही अवकाश होने के कारण एसपी, एएसपी, सीओ आदि के कार्यालयों में तैनात स्टाफ भी ड्यूटी करते दिखे।
विज्ञापन
एलआईयू के साथ ही आईबी भी शहर में संवेदनशील स्थानों पर नजर रखे हुई थी। शहर से सटे अतिसंवेदनशील इलाके गनेशपुर में भी अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक तरीके से हुई। लोग कस्बे से लेकर गांव तक की मस्जिदों में पहुंचे और अलविदा की नमाज अदा की। एसपी कृपाशंकर सिंह ने बताया कि अलविदा की नमाज को देखते हुए सुरक्षा के बेहतर प्रबंध किए गए थे। अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई, कहीं से किसी व्यवधान की खबर नहीं है।