फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gold and silver shine before festivals...prices rise

Basti News: त्योहारों से पहले चमके सोना-चांदी...भाव में आई तेजी

Sat, 14 Oct 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 14 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver shine before festivals...prices rise
चांदी की कीमत प्रति किलो चार हजार रुपये तक बढ़ी
विज्ञापन

सोने-चांदी में तेजी की वजह इजराइल-हमास युद्ध को मान रहे हैं कारोबारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छह दिन पहले तक पिछले पांच महीने के निचले स्तर पर रहने के बाद सोना और चांदी ने एक बार फिर से तेजी पकड़ ली है। जानकार सोना-चांदी के भाव में आई तेजी की वजह इजराइल-हमास युद्ध को मान रहे हैं। उनका कहना है कि आने वाले त्योहारों और लगन में सोने-चांदी के भाव में और तेजी आएगी।
सराफा संघ के अध्यक्ष कुंदन वर्मा ने बताया कि इजरायल-हमास के बीच शुरू हुई जंग का असर सोने-चांदी की कीमतों के साथ शेयर बाजार पर भी पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजार के कमजोर होने से लोग शेयर बाजार में इंवेस्ट न कर सोने की खरीद तेजी से कर रहे हैं। इससे सोने के भाव में इजाफा होने लगा है। पिछले पांच दिनों में सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम करीब दो हजार रुपये की तेजी आई है।
विज्ञापन

वहीं, चांदी के भाव भी प्रति किलोग्राम चार हजार रुपये तक बढ़े हैं। छह दिन पूर्व 24 कैरेट का सोना 58,200 रुपये था। बृहस्पतिवार को सोना की कीमत प्रति 10 ग्राम 60,000 रुपये रही। चांदी का भाव पांच दिन पूर्व प्रति किलो 69,400 रुपये थी, जो बढ़कर 73 हजार रुपये हो गया है। उन्होंने बताया कि सोने-चांदी के भाव अभी कम नहीं होंगे। इसमें बढ़ोत्तरी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
सोने-चांदी के भाव में पिछले छह दिन में तेजी आई है। अभी ये तेजी कम है। त्योहारों और लगन में सोने-चांदी के भाव में और तेजी आएगी। ग्राहकों के लिए इंवेस्टमेंट का यह समय अच्छा है।
चंदन गुप्ता, प्रोपराइटर, बालक राम रमेश कुमार
...
सोने-चांदी के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। इसका कारण इजराइल-हमास युद्ध भी है। जैसे पितृपक्ष समाप्त होगा सोने-चांदी के भाव में और तेजी आएगी। ग्राहकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका है।

मनीष अग्रवाल, प्रोपराइटर, ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स
...
सोने-चांदी के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर हैं। इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से सोने-चांदी के दाम में तेजी आनी शुरू हो गई है। उम्मीद है कि अब सोने-चांदी के दाम बढ़ते ही जाएंगे।
कुंदन वर्मा, सराफा संघ के अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed