{"_id":"6acd50e8c27882301603baea","slug":"goddess-brahmacharini-worshipped-chants-of-jai-resound-basti-news-c-207-1-bst1001-169289-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मां ब्रह्मचारिणी की हुई आराधना, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मां ब्रह्मचारिणी की हुई आराधना, गूंजे जयकारे
विज्ञापन
गनेशपुर नगर पंचायत के बौलिया चौराहे पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा संवाद
बस्ती। नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को देवी के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई। देवी भक्तों ने सुबह पूजन-अर्चन किया। इसके बाद देवी की आरती उतारी गई। इस दौरान घरों से मंदिरों तक घंट घड़ियाल की गूंज हुई। देवी के जयकारे लगाए गए।
नवरात्र पर्व के दौरान हर तरफ माहौल देवी मय बन गया है। घर से लेकर मंदिर तक पूजन-अर्चन का दौर जारी है। घरों में माता की चौकी सजाई है। व्रतधारी स्थापित कलश के अधिष्ठात्री देवी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर रहे हैं। इस दौरान देवी भक्त माता रानी को प्रसन्न रखने के लिए पूजन स्थल पर अखंड ज्योति प्रकाशमान किए हैं। जिसके समक्ष नियमित दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। बड़ों के साथ घर के बच्चे भी देवी की उपासना में साथ दे रहे हैं।
सुबह-शाम माता रानी की लोग आरती उतार रहे हैं। देवी भक्त मंदिरों में दर्शन के लिए भी पहुंच रहे हैं। शहर के रौता चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर, आवास विकास स्थित काली मंदिर, रेलवे स्टेशन के निकट स्थित मां काली शक्ति पीठ, मंगला महाकाली मंदिर पिकौरा शिवगुलाम में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। धूप, कपूर, अगरबत्ती, नारियल, लाल चुनरी, पान, सुपारी आदि का चढ़ावा चढ़ाया गया। इस दौरान देवी मंदिरों में जयकारों की गूंज होती रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के पूजा पंडालों में भी देवी दरबार सजा हुआ है। महिलाएं, बच्चे, पुरुष एक साथ पहुंचकर मां के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर रहे हैं। इस देवी भजनों की भी धूम मची हुई है।