फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   given responsibility for programme

भाजपा बूथ प्रभारियों को दी जिम्मेदारी

Mon, 27 Jun 2016 11:29 PM IST
basti
basti Updated Mon, 27 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
given responsibility for programme
कार्यक्रम - फोटो : ramesh mishra
सल्टौआ। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जिलाध्यक्ष पवन कसौधन के अध्यक्षता में बूथ प्रभारियों की बैठक सल्टौआ में हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांटी गई। 
विज्ञापन


सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि पदाधिकारी बड़ी संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में लाएं, जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का संदेश जन-जन तक पहुंच सके। गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गाराय ने सभी मंडल  अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुख, मंडल प्रभारी, विधान सभा क्षेत्र प्रभारियों को जिम्मेदारी दी और समय से पहुंचने को कहा। यशकांत सिंह, सत्येंद्र जिप्पी शुक्ला, संजय चौधरी, रविप्रताप सिंह, तपानाथ पांडेय, आशा सिंह, चंद्रभान गुप्ता, बलराम सिंह राहुल, विवेका नंद पांडेय, कर्नल कमेश्वर तिवारी, राजूमिश्रा, इंद्रसेन उपाध्याय, कृपाशंकर श्रीवास्तव, सूर्यकिशोर, राजूपांडेय, अयोध्या सिंह, लालजी अग्रहरि, राजेश  सिंह, रामफेर आदि रहे। 
विज्ञापन


पकरी जेई में जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी ने मथुरापुर सेक्टर के बूथ प्रमुखों से मुलाकात की। कहा कि हर बूथ से 10-20 यूथ कार्यक्रम में पहुंचें। इस  दौरान मंडल अध्यक्ष पकरीजेई रामेश चन्द्र त्रिपाठी, विजय पाल सिंह, राम शंकर मिश्रा, रामदास चौधरी, मुनिराम चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विवेक सिंह, श्याम बिहारी मिश्रा, श्याम जी, अतुल कुमार यादव, विफराज, सुमित सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनेशपुर में बूथ अध्यक्षों की बैठक में पूर्व विधान परिषद सदस्य दयाराम  चौधरी ने सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में बूथ अध्यक्षों के साथ विमर्श किया। इस मौके पर अभिषेक राजभर, रामबिलास शर्मा, विजय उपाध्याय, अर्जुन चौधरी, राहुल पटेल, विकास सिंह ठाकुर, विशाल चौधरी, राजन श्रीवास्तव, जगदम्बा चौधरी, रक्षाराम पाण्डेय, सर्वजीत चौधरी, रामनाथ राजभर आदि मौजूद रहे।


दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक फेरसहन गांव में बूथ अध्यक्षों के साथ कैप्टन अमरनाथ पाठक ने बैठक की। एक जुलाई को आयोजित सम्मेलन के लिए विमर्श किया। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस कार्यक्रम में समय से यूथ के साथ पहुंचे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भगवान बक्श सिंह, दिनेश चंद पाठक, अमित उपाध्याय, लाल बहादुर चौधरी, पितांबर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed