{"_id":"66017dda3be3a0c82806879d","slug":"girls-death-in-suspicious-condition-basti-news-c-207-1-sgkp1002-113755-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संदिग्ध हाल में युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संदिग्ध हाल में युवती की मौत
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के छपिया तिवारी की रहने वाली युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल लाने से पहले ही उसकी जान जा चुकी थी। डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
छपिया तिवारी की रहने वाली रेनू (26) पुत्री गयादीन की शादी हो चुकी थी। वह इन दिनों मायके में थी। सोमवार दोपहर संदिग्ध हालात में मायके में मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जांच में गले के नीचे कसे होने के कारण काला धब्बा का निशान पाया गया। चिकित्सक का कहना है कि मामला हैंगिंग का प्रतीत होता है। शव को अस्पताल प्रशासन ने कस्टडी में लेने के साथ ही सूचना मुंडेरवा पुलिस को दी है।