{"_id":"65c7d6d8f9f7cca28d01c0da","slug":"girl-students-lost-in-memories-of-childhood-basti-news-c-207-1-bst1001-111310-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बचपन की याद में खोई रहीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बचपन की याद में खोई रहीं छात्राएं
Sun, 11 Feb 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी में पुरातन छात्र सम्मेलन में किया गया सम्मनित।
जीजीआईसी में पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जीजीआईसी में शनिवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान 1979 बैच से लेकर अब तक की छात्राओं का मिलन हुआ। एक-दूसरे ने मिलने के बाद अनुभव साझा किए। विभिन्न शहरों से विद्यालय पहुंची पुरातन छात्राएं अपने बचपन की याद में खोई रहीं।
विद्यालय की सेवानिवृत्ति शिक्षिकाओं एवं पुरातन छात्राओं ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षिका पूर्णिमा श्रीवास्तव एवं पुरातन छात्रा प्रतिमा गौड़ के संचालन में कार्यक्रम ने विस्तार रूप लिया। इस दौरान पुरातन छात्रा सम्मेलन समिति की अध्यक्ष रमा गुप्ता एवं उपाध्यक्ष प्रतिमा गौड़, सचिव दीप्ति श्रीवास्तव, एवं अंजली गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
उन्होंने विद्यालय से जुड़े अपने अनुभव बताए। वर्तमान छात्राओं को बेहतर मुकाम हासिल करने के टिप्स सुझाए। संयुक्त शिक्षा निदेशक ओमप्रकाश मिश्र ने सभी नवीन एवं पुरातन छात्राओं को साधुवाद दिया। कहा कि यह परंपरा अनवरत बनी रहनी चाहिए। इससे अध्ययनरत छात्राओं को प्रेरणा मिलती रहेगी। प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने पुरातन छात्राओं को बधाई दी। उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।