फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   girl student died by felling school roof

निजी स्कूल में छात्रा की संदिग्ध हाल में छत से गिरकर मौत

Thu, 16 Sep 2021 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
girl student died by felling school roof
निजी स्कूल में छात्रा की संदिग्ध हाल में छत से गिरकर मौत
विज्ञापन

शिवा कॉलोनी स्थित प्रैक्सिस विद्यापीठ में बृहस्पतिवार को हुई घटना
आजमगढ़ की रहने वाली थी कक्षा नौ की छात्रा सौम्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के शिवा कॉलोनी में स्थित प्रैक्सिस विद्यापीठ में बृहस्पतिवार की सुबह कक्षा नौ की एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोग तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
स्कूल के प्रबंधक प्रशांत पांडेय का कहना है कि स्कूल की प्रथम तल की छत पर सीलन के कारण फिसलकर छात्रा छत की रेलिंग से नीचे जा गिरी, गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी सबसे पहले उसके परिजन को दी गई। वहीं, मौके पर पहुंचे कोतवाल शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। छात्रा किन परिस्थितियों में छत से गिरी, इसकी छानबीन शुरू कर दी गई है। आजमगढ़ जिले के अतरौली थानांतर्गत सघनपट्टी निवासी राजेश कुमार परिवार के साथ शहर के मालवीय रोड पर एलआईसी के पास किराए के मकान में रहते हैं। वह एक मेडिकल सेंटर में काम करते हैं। उनकी बेटी सौम्या (14) ने इसी वर्ष शिवा कॉलोनी स्थित प्रैक्सिस विद्यापीठ में कक्षा नौ में दाखिला लिया था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे स्कूल की छत से संदिग्ध में हाल में गिरकर घायल होने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी। कोतवाल शिवाकांत मिश्रा के अनुसार अभी तक छात्रा के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। बातचीत में यह सामने आया कि वह गुरुवार को होमवर्क करके स्कूल नहीं आई थी। इस पर उसे डांट पड़ी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और भी स्पष्ट हो सकेगी। स्कूल स्टाफ समेत अन्य से पूछताछ कर घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हर पहलू की गंभीरता से जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

प्रबंधक प्रशांत पांडेय ने कहा कि यह दुखद घटना है। बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षक दबाव बनाते हैं, मगर उनकी मंशा बच्चों के प्रति बेहद सरल होती है। कहा कि विद्यालय में सभी शिक्षकों को ये निर्देश हैं कि सजा के तौर पर किसी भी बच्चे की पिटाई नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी शक्ति सिंह ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों से बातचीत की गई है। उनके अनुसार छात्रा को कोई ऐसी सजा नहीं दी गई, जिससे वह आत्महत्या करे। कहा कि परिवार के लोगों से भी बात हुई है। वह भी बहुत कुछ नहीं बता रहे हैं। वैसे अभी तक इस मामले में परिवार वालों ने न तो कोई तहरीर दी है और न ही मुकदमा दर्ज कराया गया है। छात्रा का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल, अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed