{"_id":"62210ffc4dc0167f062d592f","slug":"girl-raped-basti-news-gkp4288120182","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलिहान में खेल रही बालिका के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलिहान में खेल रही बालिका के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खलिहान में खेल रही बालिका से दुष्कर्म
बस्ती। सोनहा थाने के एक गांव की 10 वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता को लेकर बृहस्पतिवार को उसकी मां थाने पहुंची और तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता की मां ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया है कि बुधवार को दिन में करीब दो बजे उसकी 10 वर्षीय बेटी गांव के खलिहान में खेल रही थी। आरोप है कि तभी गांव का एक युवक वहां पहुंचा और जबरन उसे अपने साथ सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। वहां से रोती-बिलखती बालिका घर पहुंची और आपबीती बताई। तत्काल पुलिस को सूचना न देकर बृहस्पतिवार को उसकी मां उसे लेकर थाने पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।