फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Girl eloped with lover before marriage, groom married sister-in-law

Basti News: शादी के पहले प्रेमी के साथ भागी युवती, दूल्हे ने साली से रचाई शादी

Fri, 15 May 2026 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Girl eloped with lover before marriage, groom married sister-in-law
कप्तानगंज। शादी के चार दिन पहले युवती एक गांव के प्रेमी संग फरार हो गई। जिससे वर और कन्या पक्ष के लोगों में हलचल मच गई। कोशिशों के बाद भी युवती घर नहीं लौटी तो वर पक्ष के लोगों ने युवती के बहन से शादी कराकर अपने घर ले गए। शादी की चर्चा चारों तरफ हो रही हैं। घर से भागी युवती ने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर ली है।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती का गांव के एक युवक से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी तय हो गई थी। 13 मई को युवती के घर बरात आने वाली थी। शादी को लेकर वर और कन्या पक्ष के घर पर तैयारी पूरी हो चुकी थी। इसी बीच 9 मई की रात युवती अपने गांव के प्रेमी संग फरार हो गई। सुबह होने पर जब युवती गायब मिली तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। युवती ने फोन कर परिजनों को बताया कि प्रेमी संग घर भाग गई है उसी के साथ रहेगी। इधर जब मामले की भनक वर पक्ष को हुई तो दोनों पक्ष के लोगों ने पंचायत बुलाई। पंचायत में वर पक्ष के लोग दूल्हे की शादी युवती की छोटी बहन से करने की जिद पर अड़ गए। कन्या पक्ष के लोगों ने तय तारीख पर किसी तरह से शादी संपन्न कराने पर राजी हुए। बुधवार की रात शादी की रस्म पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed