फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   girl dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

Wed, 13 Oct 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
girl dies under suspicious circumstances
कप्तानगंज थाना क्षेत्र में युवती मौत के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : BASTI
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग ले गए थे अस्पताल
कप्तानगंज (बस्ती)। थानाक्षेत्र के कौड़ी कोल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कप्तानगंज थानाक्षेत्र के कौडीकोल गांव निवासी गणेश दत्त की 22 वर्षीय बेटी प्रियंका वर्मा की शादी पटखौली बाबू गांव में तय हुई थी। 29 नवंबर को विवाह होना था। चर्चा है कि मंगलवार देर रात युवक और युवती के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत हुई। रात में ही युवक उसके घर पहुंच गया। देर रात अचानक युवती की तबीयत बहुत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक आननफानन निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर गांव चले आए। सूचना पर कप्तानगंज पुलिस भी घर पहुंच गई। जांच में पता चला कि शादी तय होने के बाद कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। युवती की मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed