फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Girl deadbody

फोटो... रामरेखा नदी में बहते मिली लड़की की लाश,हत्या का शक

Thu, 31 Oct 2019 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Girl deadbody
रामरेखा नदी में बहते मिली लड़की की लाश, हत्या का शक
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव के किनारे से होकर गुजरी रामरेखा नदी में बृहस्पतिवार को लड़की का शव देख सनसनी फैल गई। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पानी से बाहर निकलवाया। पीठ और शरीर के अन्य हिस्से पर चोट के निशान देखे गए। शव की हालत देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि करीब तीन-चार दिन पहले हत्या करके उसकी लाश फेंकी गई होगी। एक अंगुली गायब थी, जिसे संभवत: मछलियां खा गई होंगी। एक अंगुली में अंगूठी फंसी पाई गई।

करीब 17 वर्षीय लड़की की शिनाख्त दुबौलिया थाना क्षेत्र के नान्देकुंआ निवासी भगवानदास की पुत्री गुंजन के रूप में हुई। मौके पर पहुंची मृतका की छोटी बहन आस्था गौतम ने उसकी पहचान की। बताया कि दीपावली के दिन से ही वह घर से गायब थी। भगवानदास किसी काम से चेन्नई गया है। बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे भैंस-गाय चरा रहे आसपास गांव के लोग राम रेखा नदी के पास पहुंचे तो पानी में लड़की की लाश पर नजर पड़ी। सूचना मिलते ही दुबौलिया थानाध्यक्ष पंकज सिंह और हर्रैया थानाध्यक्ष ओपी यादव फोर्स के साथ पहुंचे। घंटे भर बाद तक सीमा विवाद में दोनों एसओ उलझे रहे। बाद में सीओ हर्रैया शिव प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ के निर्देश पर हर्रैया थाने की पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने ले गई। एसपी हेमराज मीणा के अनुसार चोट के निशान से लग रहा है कि लड़की की हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पिता को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed