{"_id":"64de07624125d70ddd09179f","slug":"girl-body-found-hanging-from-tree-near-house-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घर के पास पेड़ से लटका मिला युवती का शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घर के पास पेड़ से लटका मिला युवती का शव, मचा हड़कंप
Thu, 17 Aug 2023 05:11 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी छावनी/बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी छावनी/बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Aug 2023 05:11 PM IST
सार
सुनीता को मस्तिष्क संबंधी बीमारी थी। परिवार के लोगों का कहना है कि उसकी काफी दिनों से दवा चल रही थी। बृहस्पतिवार को भोर में ही सुनीता ने घर के पास स्थित शौचालय के बगल पेड़ की डाल पर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस्ती जिले में छावनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में 22 वर्षीय युवती का घर के पास स्थित पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना बृहस्पतिवार भोर की बताई जा रही है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के लोगों ने उसके शव को पेड़ से उतार कर घर के सामने रख दिया था। मुकामी पुलिस के अलावा फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किया।
थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी सुनीता पुत्री कन्हई को मस्तिष्क संबंधी बीमारी थी। परिवार के लोगों का कहना है कि उसकी काफी दिनों से दवा चल रही थी। बृहस्पतिवार को भोर में ही सुनीता ने घर के पास स्थित शौचालय के बगल पेड़ की डाल पर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया।
सुबह होने पर घटना की जानकारी परिजनों को हुई। उसके जिंदा होने की उम्मीद में परिवार के लोगों ने शव को नीचे उतार लिया। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गांव वालों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।