फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   GIC-GGIC will be decorated with ornaments, Rs 10 crore will be spent

Basti News: अलंकार से सजेगी जीआईसी-जीजीआईसी, खर्च होंगे 10 करोड़

Tue, 24 Dec 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 24 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
GIC-GGIC will be decorated with ornaments, Rs 10 crore will be spent
प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत यूपी सिडको के प्रस्ताव पर लगी मुहर
विज्ञापन

नहीं टूटेंगी मजबूत दीवारें, ढलेंगी नई छतें और होगा सुंदरीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) को चमकाने पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। इस पर शासन की मुहर लगते ही दोनों संस्थानों में काम शुरू कर दिया गया है।
राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निर्माण आजादी से पहले वर्ष 1927 में हुआ था। यह शिक्षण संस्थान जर्जर हो चुके हैं। इन विद्यालयों के भवनों में बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। इनकी हालत सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत शामिल कर यूपी सिडको को एस्टीमेट बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन

यूपी सिडको के तत्कालीन एक्सईएन आशुतोष द्विवेदी, सहायक अभियंता अतुल श्रीवास्तव और अन्य अवर अभियंताओं की टीम ने सर्वे कर एक-एक विद्यालय के लिए 4.98 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा था। दस पर शासन ने मंजूरी देते हुए 50 फीसदी धन फरवरी में ही जारी कर दिया था। लोकसभा चुनाव से पहले तीन मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनका ऑनलाइन उद्घाटन भी कर दिया था। अब इस परियोजना पर काम चालू करवाने के लिए यूपी सिडको के अभियंता तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जीजीआईसी होगा सुंदर, जीआईसी की नहीं ढहेगी दीवार

यूपी सिडको के सहायक अभियंता अशोक कुमार तिवारी के अनुसार, जीजीआईसी का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसमें दीवारों व छतों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। जबकि जीआईसी के छत का निर्माण किया जाएगा और मजबूत दीवारें वही रहेंगी। दोनों संस्थानों को बेहतर तरीके से दुरुस्त किया जाएगा। एक्सईएन आशुतोष द्विवदी ने बताया कि तोड़फोड़ शुरू कर दी गई है। उसके बाद कायाकल्प का काम शुरू कर दिया जाएगा।

...
इन विद्यालयों का भी होगा पुनरुद्धार

यूपी सिडको के अवर अभियंता अतुल द्विवेदी के अनुसार, बस्ती शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के अलावा राजकीय इंटर कॉलेज कछिया, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सोनबरसा, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज शृंगीनारी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खखुआ, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसांव, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकटा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरहपुर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर ऊजी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंहदिया खडगपुर शाही, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरहिया, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कूरहापट्टी दरियाव, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलवारी एहतमाली, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदौली व राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रमवापुर राजा में आवश्यकतानुसार शौचालय, पुस्तकालय, स्वच्छ पेयजल, मल्टीपरपज हाॅल, सीसी रोड, प्रयोगशाला, अतिरिक्त कक्ष, चहारदीवरी व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed