Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Financial assistance of 9.67 crore provided to the dependents of 195 deceased farmers

Basti News: दिवंगत 195 किसानों के आश्रितों को दी गई 9.67 करोड़ की सहायता

Thu, 12 Nov 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Financial assistance of 9.67 crore provided to the dependents of 195 deceased farmers
बस्ती। खेतों में काम करते समय या अन्य हादसों में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को आर्थिक संबल देने के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 195 आश्रितों को 9 करोड़ 67 लाख 50 हजार रुपये की सहायता दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को एनआईसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों के खातों में धनराशि ऑनलाइन अंतरित की गई। छह लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक दिए गए।
गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने मृतक आश्रितों को चेक प्रदान किए और उन्हें ढाढ़स बंधाया। वक्ताओं ने कहा कि किसान परिवार की आजीविका का प्रमुख आधार होता है। दुर्घटना में उसकी मृत्यु होने पर परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है। ऐसे कठिन समय में परिवार को सहारा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार यह योजना संचालित कर रही है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने में किसी तरह की देरी न हो।
विज्ञापन

एडीएम ज्ञानचंद्र गुप्ता ने बताया कि जिले के 195 मृतक आश्रितों ने योजना के तहत सहायता के लिए आवेदन किया था। आवेदनों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की गई और बजट के लिए शासन को मांग भेजी गई। बजट मिलने के बाद बुधवार को सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में सीधे धनराशि अंतरित कर दी गई। इससे पहले कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के 4,300 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में आशा, राजकुमारी, मंजू यादव, ज्ञानमती, निधि दुबे और गीता देवी को प्रतीकात्मक चेक दिए गए।

विधायक हर्रैया के प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, विधायक कप्तानगंज के प्रतिनिधि गुलाब चंद्र सोनकर और एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह ने संयुक्त रूप से चेक वितरित किए। इस दौरान सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, अपर सांख्यिकीय अधिकारी अजय कुमार चौधरी और नायब तहसीलदार बस्ती सदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed