{"_id":"6af4d922b5f1135d2f019cc6","slug":"applied-a-tilak-to-the-brothers-and-wished-them-a-long-life-basti-news-c-207-1-bst1027-171515-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भाइयों को तिलक लगाया, लंबी उम्र की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भाइयों को तिलक लगाया, लंबी उम्र की कामना की
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर पंचायत नगर बाजार क्षेत्र में भाई दूज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए व्रत रखा।
सुबह से ही घरों में पूजा-अर्चना की तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने विधि-विधान से पूजन कर भाई दूज की कथा सुनी। पूजा के बाद बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाया। उन्हें मिठाई, गोला और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर आरती उतारी तथा मुंह मीठा कराया। इसके बदले भाइयों ने बहनों को उपहार और मिठाइयां भेंट कीं। साथ ही उनकी रक्षा का संकल्प लिया। कई बहनें पर्व मनाने के लिए अपने मायके भी पहुंची। बाजार में मिठाई, उपहार और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी चहल-पहल रही।
पंडित हरिश्चंद्र तिवारी ने बताया कि भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। संवाद