फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ghatane laga sarayoo ka jalastar

घटने लगा सरयू का जलस्तर, बढ़ी कटान की आशंका

Sat, 04 Sep 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
ghatane laga sarayoo ka jalastar
नाव से हराचारा लाते दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के सुविखाबाबू गांव के लोग। - फोटो : BASTI
घटने लगा सरयू का जलस्तर, बढ़ी कटान की परेशानी
विज्ञापन

विक्रमजोत/दुबौलिया (बस्ती)। सरयू नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है। संपर्क मार्गों व सिवानों से बाढ़ का पानी खिसकने लगा है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। जमीन दलदली होने के कारण कटान की आशंका बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या ने बताया कि शनिवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 11 सेंटीमीटर ऊपर 92.88 मीटर दर्ज किया गया।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांव भरथापुर, कल्यानपुर के संपर्क मार्ग से पानी हट रहा है। पड़ाव, चानपुर व संदलपुर में जमीन दलदली होने से ग्रामीणों को कटान का डर परेशान कर रहा है। बाढ़ खंड की ओर से कराए गए कटानरोधी कार्य धारा के साथ बहकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थानीय निवासी रबी निषाद, राजकुमार, संतोष कुमार शुक्ल आदि ने कटानरोधी कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन

दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार बाढ़ प्रभावित गांवों में समस्या बनी हुई है। बाढ़ के पानी से घिरे गांव सुविखा बाबू, आंशिक टेढ़वा में अब भी नाव के सहारे जरूरतें पूरी हो रही हैं। खजांचीपुर का एक पुरवा, बिसुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती के मजरों से बाढ़ का पानी निकल रहा है। पानी निकलने के बाद ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियां फैलने का का डर सता रहा है। कटरिया-चांदपुर तटबंध व गौरा-सैफाबाद पर पानी का दबाव बरकरार है। पारा गांव के पास बैठे ठोकर की मरम्मत की जा रही है। एसडीओ हरिश्चंद्र ने बताया कि बैठे ठोकर पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा टीम ने वितरित किया दवाएं
दुबौलिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रभाकर चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को कटरिया-चांदपुर तटबंध पर चिकित्सकों की टीम पहुंची। टीम ने बाढ़ प्रभावित लोगों में जरूरी दवाओं का वितरण कर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया। ब्लीचिंग पाउडर, पैरासीटामॉल, कैल्शियम व ओआरएस दिया गया। डॉ. प्रभाकर ने ग्रामीणों को मच्छरदानी का प्रयोग करने, उबालकर पानी पीने की सलाह दी। संवाद

बाढ़ के पानी से कटा संपर्क मार्ग
बहादुरपुर। सरयू नदी के तटवर्ती गावों में बाढ़ का पानी फैला हुआ है। कुदरहा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोसैसीपुर जाने वाला मार्ग पानी भरने के कारण कट गया। सूचना मिलते ही विधायक रवि सोनकर मौके पर पहुंचे और बाड़ लगाकर कटान को रोकवाया। इसके बाद कटे स्थान को रोड़े से भरवाया। विधायक ने कहा कि पीडब्ल्यूडी की मदद से मार्ग को दोबारा ठीक कराया जाएगा। इस मौके पर मोहंती दुबे, रवि पांडेय, दुलारे, राजेंद्र उपाध्याय, सत्यराम, अनिल पासवान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed