{"_id":"5e876dd78ebc3e775269bc2b","slug":"gharon-mein-ada-ki-gai-namaj-basti-news-gkp3468966143","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में अदा की गई नमाज, मस्जिद से भी आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में अदा की गई नमाज, मस्जिद से भी आह्वान
विज्ञापन
बस्ती के भानपुर में जुमे के दौरान सूना पडा मस्जिद परिसर। लोगों ने घरों में पढी़ नमाज।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अदा की गई नमाज, मस्जिद से भी आह्वान
बस्ती। जिले में इस बार जुमे की नमाज लोगों ने घरों में अदा की। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सतर्क प्रशासन ने पहले ही समुदाय के धर्म गुरुओं से मस्जिद में भीड़ न जुटाने की अपील की थी। इसका असर शुक्रवार को जुमा की नमाज के दिन हुआ। जिले भर की मस्जिदों से एलान हुआ कि सभी अपने-अपने घरों में पांच वक्त का नमाज अदा करें। इसका कारण भी बताया गया।
भानपुर व सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार कोरोना वाइरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से मस्जिदों में समूह में नमाज न अदा करने को लेकर की गई अपील भानपुर पड़ाव स्थित मस्जिद में नजर आई। जुमे की नमाज लोगों से घरों में पढ़ने के लिए मस्जिद के मौलाना की ओर से अपील भी की गई।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के खोरिया, लालगंज, बजहां, बाघापार, पक्कवा, अहिरौली, डिवहारी, बरहुआं, खिरहुआ, मथौली, बनकटी, देवमी, नेवारी, पंखोबारी, शोभनपार, मेहड़ा, कुरियार, महथा, बानपुर आदि गांवों में घरों में ही जुमे की नमाज पढ़ी गई।
विज्ञापन
रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार थाने के बगल स्थित मस्जिद से एलान कर सभी नमाजियों को घर पर ही नमाज अदा करने की हिदायत दी गई। इस दौरान मस्जिद के बाहर नोटिस भी चस्पा किया गया था।
कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार महामारी को देखते हुए मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा नहीं की गयी। क्षेत्र के कलवारी, कोड़र, कम्हरिया, करमी, दौलतचक, मोहम्मदपुर, अमिलहा, कुसौरा, गोविन्दापुर, बहादुरपुर के मस्जिद सूने रहे।
सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के हसनापुर, जगतापुर, लक्षमनपुर, सिहबरा, रुद्रपुर, छनवतिया, चौकवा, रामपुर मुडरी में अकीदतमंदों ने घरों में नमाज अदा की। क्षेत्र के मस्जिदों में सन्नाटा रहा और पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से जगह जगह लगी रही।
मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के मुंडेरवा, उमरी, अहरा, बढडाढ सहित अन्य मस्जिदों में जुमे की नमाज नही पढ़ी गयी। अकीदतमंदों ने घर में तो मौलवी ने इबादतगाह में नमाज अदा की।
बभनान प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत बभनान के रजा जामा मस्जिद के दरवाजे पर कमेटी ने 15 अप्रैल तक कोई नमाज नहीं अदा किए जाने का नोटिस चस्पा कर गेट बंद कर दिया है।
हर्रैया, लालगंज, महादेवा, गौर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मस्जिदों से नमाज से पहले ही यह एलान किया गया कि अकीदतमंद घर में ही पांचों वक्त की नमाज पढ़ें।