फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ghagra was furious, threatening dams

घाघरा हुई उग्र, बांध को खतरा

Tue, 02 Aug 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 02 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ghagra was furious, threatening dams
कुदरहा ब्लाक क्षेत्र के नौरहनी घाट पर कटान रोकने मे बना सहायक पीपक का गिरा पेड़।
घाघरा का जलस्तर मंगलवार को 93.010 पर स्थिर रहा। नदी अब भी खतरे के निशान 92.730 से 37 सेमी ऊपर बह रही है। जिससे विक्रमजोत घाघरा तटबंध के दक्षिण बसे गांवों कल्याणपुर, भरथापुर, सहजौरा पाठक व पड़ाव में कटान तेज हो गई है। जबकि कुदरहा क्षेत्र में करीब एक दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं। यहां नदी की धारा की चपेट में आया विशालकाय पीपल ने धारा को मोड़कर कटान और बंधे की सुरक्षा में मददगार सिद्ध हो रहा है। 
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग  कार्यालय अयोध्या के मुताबिक यदि बारिश नहीं हुई तो जलस्तर घटेगा। विक्रमजोत के कल्याणपुर व भरथापुर में कई ग्रामीण अपने गृहस्थी के समान सुरक्षित करने के लिए दूसरे गांव में पहुंचा रहे हैं। क्योंकि इनके घर से 40 मीटर दूर कटान कर रही नदी  कभी भी इन्हें आगोश में ले सकती है। 
विज्ञापन



घाघरा पहले गौरियानैन के पास के हिस्से पर सर्वाधिक कटान  कर रही थी मगर अब दो क्षेत्र में बट गया  है। पहला नवनिर्मित  लोलपुर विक्रमजोत बांध के पहले छोर के गांव केशवपुर, भदोई, मुण्डेरीपुर  रानीपुर, कठवनिया, रामनगर जहां ठोकर नंबर एक का बड़ा हिस्सा रविवार सुबह बह गया था। आबादी  500 मी दूर है सिर्फ खेत धारा में समा रहे हैं। दूसरे छोर पर नदी से सटे सघन बसे चार गांव कल्याणपुर, भरथापुर,  सहजौरा पाठक व पड़ाव में भीषण कटान चल रही है। डीएम एसपी सभी संबंधित अधिकारी मौके का स्थलीय निरिक्षण कर यहा के बदतर हालात देख चुके हैं। बंधे के अंतिम छोर के इन चार गांवों में  बांध नहीं बना जिसके कारण ज्यों जलस्तर 93:00 मीटर छूता हैचारों ओर खेतों में बाढ़ का पानी भर जाता है। कल्याणपुर के ग्राम प्रधान संजय यादव का कहना है कि घाघरा 45वर्ष पुराने  इतिहास को दोहरा रही है तब भी यह गांव कटान मे उजड़ गया था अबकी बार भी यही  हो रहा है बचाव और राहत के नाम पर थोड़े से लेबरो के सहारे काम का दिखावा  हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed